स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन शानदार देखने को मिल रहा है, जिसमें छठे दिन भारत के खाते में 2 सिल्वर मेडल और जुड़ गए तो वहीं बॉक्सिंग में तीन मेडल आना भी कम से कम तय हो चुके हैं। छठे दिन कुछ खेलों में तो निराशा हाथ लगी लेकिन महिलाओं के 69 किलोग्राम कैटेगिरी में भारत की 29 साल की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कमाल दिखाते हुए जहां सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं 10 हजार मीटर रेस के फाइनल इवेंट में हिस्सा ले रहे भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने इतिहास रचने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। अब मेडल टैली में भारत जहां 9वें नंबर पर पहुंच गया है तो वहीं उसके पदकों की कुल संख्या 12 पहुंच चुकी है।

खबर में अपडेट जारी है…





Source link

Write A Comment