होमफोटोलाइफ़फूड

शुद्ध देसी घी के ड्राई फ्रूट लड्डू… दिल्ली की इन दुकानों में मिलेंगे

Last Updated:

अगर आप पुरानी मिठाइयों से बोर हो चुके हैं, तो दिल्ली की खास दुकानों का रुख करें. यहां शुद्ध देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से लबालब लड्डू मिलते हैं. इनमें से एक दुकान 100 साल तो एक अन्य दुकान 70 साल पुरानी है. स्वाद और सेहत के इस अनोखे संगम का पता जानिए!

दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित ‘लक्ष्मी स्वीट्स’ लगभग 70 साल पुरानी मशहूर दुकान है. यह अपने शुद्ध देसी घी से बने ड्राई फ्रूट्स, अंजीर और काजू-बादाम के लड्डुओं के लिए जानी जाती है. यहां के स्पेशल गिफ्ट पैक भी काफी लोकप्रिय हैं. दूर-दूर से लोग इन खास लड्डुओं का स्वाद लेने आते हैं. दुकान का दावा है कि पिछले 60-70 वर्षों से यहाँ केवल शुद्ध देसी घी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है.

पुरानी दिल्ली की ‘चैना राम सिंधी हलवाई’ राजधानी की सबसे पुरानी और मशहूर मिठाई दुकानों में से एक है. यहां प्रीमियम क्वालिटी के शुद्ध देसी घी वाले ड्राई फ्रूट लड्डू मिलते हैं. त्योहारों के मौसम में लोग यहाँ से खास लड्डू बनवाकर रिश्तेदारों को भेजते हैं, जिससे यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है. मिठाइयों की ज़बरदस्त वैराइटी होने के कारण पर्यटकों के बीच भी यह दुकान बेहद लोकप्रिय है.

दिल्ली की मशहूर मिठाई चेन ‘हीरा स्वीट्स’ लगभग 100 साल से भी अधिक पुरानी है. वैसे तो यहां तमाम प्रकार की मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन इसके शुद्ध देसी घी से बने ड्राई फ्रूट्स के लड्डू सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं. इसके अलावा यह दुकान ड्राई फ्रूट बाइट, अंजीर मिठाई और काजू-बादाम की प्रीमियम मिठाइयों के लिए जानी जाती है. दिल्ली में इसकी कई शाखाएं मौजूद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित ‘कालेवा स्वीट्स’ अपनी पारंपरिक देसी घी की मिठाइयों और ड्राई फ्रूट लड्डुओं के लिए काफी मशहूर है. यहां काजू, बादाम और कई अन्य मेवों से तैयार खास मिठाइयां मिलती हैं. देशभर में लोकप्रिय इन मिठाइयों की त्योहारों के मौसम में भारी मांग रहती है. सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए यहां शुगर-फ्री मिठाइयों का भी बेहतरीन विकल्प उपलब्ध है.

दिल्ली के हरी नगर में स्थित ‘ओम स्वीट्स’ शुद्ध देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के बेहतरीन मेल के लिए जानी जाती है. यहां खास तौर पर कई तरह के लड्डू तैयार किए जाते हैं, जिनमें केवल बादाम के लड्डू और मिक्स ड्राई फ्रूट्स लड्डू शामिल हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग खुद को दूसरा खाने से रोक नहीं पाते. बेहतरीन गुणवत्ता के कारण यहां की मिठाइयां ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

दिल्ली में ‘बीकानेरवाला’ और ‘हल्दीराम’ शुद्ध देसी घी तथा ड्राई फ्रूट्स के लड्डुओं के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. यहां की मिठाइयों का ऑथेंटिक स्वाद और प्रीमियम क्वालिटी लोगों को खूब पसंद आती है. भारत आने वाले पर्यटकों के बीच भी ये दोनों ब्रांड्स पहली पसंद बने हुए हैं. हालांकि इनकी मिठाइयाँ थोड़ी महंगी ज़रूर होती हैं, लेकिन ज़ायक़े और शुद्धता के मामले में इनका कोई जवाब नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment