उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला किया है। सीएम योगी ने कहा है कि इन दलों ने गाजीपुर के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।
सीएम योगी ने गाजीपुर में कहा- “याद करिए 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपना शौर्य का परिचय देने वाले | शहीद राम उग्र पांडे भी इसी पावन धरा से थे जिनके शौर्य को देखते हुए मरणोपरांत उन्हें भारतीय सेना के एक महत्त्वपूर्ण सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। श्री कुबेरनाथ राय हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित ललित निबंधकार और विद्वान थे। गोपाल राय, गोपालराम गहमरी, यानी गहमरी बाबू के नाम पर कहते है 200 से अधिक उपन्यास उन्होंने लिखे थे। और अनेक ऐसे विभूतियों को जन्म देने वाला हमारा गाजीपुर जनपद और भाइयों क्यों गुमनाम होता गया? क्यों इसका नाम डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते थे? क्यों आने से डरते थे? पहचान का संकट किसने खड़ा किया? पहचान का संकट खड़ा करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने किया तो कुछ नहीं लेकिन आपके सामने पहचान का संकट जरूर खड़ा कर दिया।
ये पहचान का संकट खड़ा करने वाले वही लोग हैं जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए अपने आप को समर्पित होने वाले भारत के राष्ट्रनायकों को सम्मान देने की बजाय जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं को महिमामंडित किया था। और आज मैं इस बात को कह सकता हूं कि डबल इंजन की ये बीजेपी एनडीए की सरकार राष्ट्र नायकों को सम्मान देती है। राष्ट्र नायकों को सम्मान इस रूप में 1000 वर्ष पहले 1000 वर्ष पहले भारत को रौंदने की दृष्टि से आया था एक सालार मसूद।
सालार मसूद को बहराइच के चित्तौड़ा नामक स्थान पर भारत के जिस महापुरुष ने राष्ट्रीय नायक ने रौंद करके इस्लाम के अंडो सबसे कड़ी सजा दी थी। वह महापुरुष कोई और नहीं महाराज सुहेल देव हैं, महाराज सुहेल देव। महाराज सुहेल देव के नाम पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कोई आयोजन नहीं होने दिया कभी। कोई आयोजन नहीं होने दिया। | महाराज सुहेलदेव जिनके शौर्य और पराक्रम से जिनकी युक्ति से यह देश लंबे समय तक विदेशी आक्रांताओं की बर्बरता से बचा था उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने की बजाय। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राष्ट्र नायकों का अपमान किया। | ये लोग आक्रांता गाजी सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार आई हमने कहा नहीं। सालार मसूद का मेला नहीं लगेगा, मेला लगेगा तो महाराज सुहेलदेव की स्मृति में लगेगा। और आज मुझे प्रसन्नता है बताते हुए बहराइच के उस स्थान पर हम लोगों ने महाराज.. सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा की स्थापना की है, भव्य प्रतिमा। भव्य स्मारक बनाया है। अब मेला लगता है, नौजवान जाते हैं। भारत के राष्ट्रनायक के रूप में महाराज सुहेलदेव को सम्मान देते हैं। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हम लोगों ने बहराइच में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया है।