एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में तीसरा मैच इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की टीम ने पहले टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की कप्तानी नमन ओझा कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश टाइगर्स की टीम की कप्तानी धीमान घोष कर रहे हैं। यह इस टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स की टीम का पहला मैच है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
बांग्लादेश टाइगर्स: आसिफ अहमद, तुषार इमरान, मेहेदी मारुफ, आलोक कपाली, शाकिब अल हसन (कप्तान), अरिफुल हक, धीमान घोष (विकेटकीपर), जियाउर रहमान, मुक्तार अली, शफीउल इस्लाम, रुबेल हुसैन, नदीफ चौधरी, नजमुस सादात, नईम इस्लाम, शुवागता होम, इलायस सनी, फरहाद हुसैन, सकलैन साजिब, नजमुल हुसैन मिलन, अबुल हसन। तपोश घोष, जुबैर हुसैन, उत्तम सरकार
इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिषेक जलोटा, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सारुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी