प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि  एयरपोर्ट के साथ-साथ यह परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं भी हैं। यह विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने विजयनगरम स्थित भोगपुरम एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए  एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य का ल़ॉन्चपैड है।

देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विजन है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो। इसी लक्ष्य के साथ, विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में, हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं। 

 

 

 





Source link

Write A Comment