इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 31 जुलाई को खेले गए मुकाबले में 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर अब वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 24 रन दूर रह गए हैं। मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की तरफ से खेल रहे जोस बटलर का अब तक द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उनकी टीम इस मुकाबले में 137 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी। बटलर ने इस मैच में 55 रनों की पारी 37 गेंदों में खेली जिसमें उन्होंने 2 चौके और चार छक्के भी लगाए।

कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे बटलर

जोस बटलर की गिनती टी20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें बल्ले से उनका रिकॉर्ड शानदार देखने को मिलता है। बटलर अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने कुछ समय पहले ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ा था। अब बटलर पहली पोजीशन पर काबिज वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ने से सिर्फ 24 रन दूर हैं। जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अब तक 520 मैचों में खेलते हुए 490 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उनके बल्ले से 35.44 के औसत से 14780 रन बनाए हैं। वहीं पहले नंबर पर अभी काबिज कायरन पोलार्ड के नाम पर 14803 रन दर्ज हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14803 रन
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) – 14780 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 रन
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14449 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 14284 रन

मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स लगातार दो हार के बाद भी दूसरे नंबर पर

द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें प्वाइंट्स टेबल में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की स्थिति को देखा जाए तो 4 मुकाबलों में 2 जीत और लगातार दो हार के बाद वह 8 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर काबिज हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.610 का है। ऐसे में उनके लिए बाकी बचे अगले चारों मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर वह सीधे फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

इमेशा दुलानी का शानदार शतक, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, T20I में सेंचुरी लगाने वाली बनीं दूसरी श्रीलंकाई खिलाड़ी

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment