1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. मनोरंजन
  4. ‘रामायण’ में कौन निभा रहा ‘राम’ के भाईयों और दुश्मन का किरदार? फैसल मलिक बने कुंभकर्ण, कौन बना भरत?

Published : Aug 02, 2026 10:28 am IST,  Updated : Aug 02, 2026 10:28 am IST

1/7

Image Source : youtube/World Of Ramayana/King Cinematic

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक कथा की एक झलक ने ही दर्शकों को खुश कर दिया है और अब दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि फिल्म में रणबीर राम के रोल में और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। चलिए अब जानते हैं कि फिल्म में प्रभु श्रीराम के भाईयों और दुश्मनों का किरदार कौन-कौन निभा रहा है।
लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे रवि दुबे- नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में टीवी एक्टर रवि दुबे प्रभु श्रीराम के छोटे भाई 'लक्ष्मण' का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने प्रभु श्रीराम के साथ 14 साल का वनवास काटा था। फिल्म के ट्रेलर में रवि दुबे की व्यापक झलक देखने को मिलती है। हर जगह वे प्रभु श्रीराम की परछाई की तरह उनके साथ दिखाई देते हैं।

2/7

Image Source : youtube/World Of Ramayana/King Cinematic

लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे रवि दुबे- नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में टीवी एक्टर रवि दुबे प्रभु श्रीराम के छोटे भाई ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने प्रभु श्रीराम के साथ 14 साल का वनवास काटा था। फिल्म के ट्रेलर में रवि दुबे की व्यापक झलक देखने को मिलती है। हर जगह वे प्रभु श्रीराम की परछाई की तरह उनके साथ दिखाई देते हैं।
आदिनाथ कोठारे बने भरत- 'रामायण' में भरत की भूमिका आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं, जो मुख्य रूप से मराठी इंडस्ट्री में काम करते हैं। भरत, अयोध्या के राजा दशरथ और कैकेयी के बेटे थे, जिनकी शादी सीता की बहन मांडवी से हुई थी। कैकेयी की जिद पर राम के 14 साल के वनवास के दौरान 'भरत' ही दशरथ के उत्तराधिकारी बने, मगर कभी उन्होंने अयोध्या का राजसिंहासन स्वीकार नहीं किया और भगवान राम की चरण पादुका सिंहासन पर रखकर उनके सेवक के तौर पर राज्य का संचालन किया।

3/7

Image Source : Instagram/@adinathkothare

आदिनाथ कोठारे बने भरत- ‘रामायण’ में भरत की भूमिका आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं, जो मुख्य रूप से मराठी इंडस्ट्री में काम करते हैं। भरत, अयोध्या के राजा दशरथ और कैकेयी के बेटे थे, जिनकी शादी सीता की बहन मांडवी से हुई थी। कैकेयी की जिद पर राम के 14 साल के वनवास के दौरान ‘भरत’ ही दशरथ के उत्तराधिकारी बने, मगर कभी उन्होंने अयोध्या का राजसिंहासन स्वीकार नहीं किया और भगवान राम की चरण पादुका सिंहासन पर रखकर उनके सेवक के तौर पर राज्य का संचालन किया।
नितीश शर्मा निभा रहे शत्रुघ्न की भूमिका- शत्रुघ्न, राजा दशरथ और सुमित्रा के बेटे और लक्ष्मण के जुड़वां भाई थे। नितेश तिवारी की 'रामायण' में शत्रुघ्न की भूमिका नितीश शर्मा निभा रहे हैं। शत्रुघ्न को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का अवतार माना जाता है। नितीश शर्मा पिछले दिनों प्राइम वीडियो की 'प्यार पैसा प्रॉफिट' में नजर आए थे।

4/7

Image Source : Instagram/@thenitishsharma_

नितीश शर्मा निभा रहे शत्रुघ्न की भूमिका- शत्रुघ्न, राजा दशरथ और सुमित्रा के बेटे और लक्ष्मण के जुड़वां भाई थे। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में शत्रुघ्न की भूमिका नितीश शर्मा निभा रहे हैं। शत्रुघ्न को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का अवतार माना जाता है। नितीश शर्मा पिछले दिनों प्राइम वीडियो की ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ में नजर आए थे।
रावण की भूमिका में यश- कन्नड़ सुपरस्टार यश नितेश तिवारी की 'रामायण' में प्रभु श्रीराम के सबसे बड़े शत्रु लंकापति रावण का बेहद दमदार किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अपनी बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर यश की झलक देखने को मिली, जिससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुपरस्टार के फैंस उन्हें इस किरदार में देखने के लिए बेताब हैं।

5/7

Image Source : youtube/World Of Ramayana/King Cinematic

रावण की भूमिका में यश- कन्नड़ सुपरस्टार यश नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में प्रभु श्रीराम के सबसे बड़े शत्रु लंकापति रावण का बेहद दमदार किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अपनी बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर यश की झलक देखने को मिली, जिससे उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुपरस्टार के फैंस उन्हें इस किरदार में देखने के लिए बेताब हैं।
फैसल मलिक निभा रहे कुंभकर्ण की भूमिका- नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण के भाई कुंभकर्ण की भूमिका में फैसल मलिक दिखाई देंगे। कुंभकर्ण को भगवान ब्रह्मा ने साल के आधे समय तक यानी 6 माह तक सोते रहने का श्राप दिया था। विशालकाय था और उसमें 10,000 हाथियों जितनी ताकत वाले कुंभकर्ण ने अपने भाई रावण की ओर से प्रभु श्रीराम के खिलाफ युद्ध लड़ा था और संग्राम के दौरान भगवान राम ने बाण चलाकर कुंभकर्ण का वध कर दिया।

6/7

Image Source : youtube/World Of Ramayana/King Cinematic

फैसल मलिक निभा रहे कुंभकर्ण की भूमिका- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण के भाई कुंभकर्ण की भूमिका में फैसल मलिक दिखाई देंगे। कुंभकर्ण को भगवान ब्रह्मा ने साल के आधे समय तक यानी 6 माह तक सोते रहने का श्राप दिया था। विशालकाय था और उसमें 10,000 हाथियों जितनी ताकत वाले कुंभकर्ण ने अपने भाई रावण की ओर से प्रभु श्रीराम के खिलाफ युद्ध लड़ा था और संग्राम के दौरान भगवान राम ने बाण चलाकर कुंभकर्ण का वध कर दिया।
रकुल प्रीत सिंह बनीं शूर्पणखा- 'शूर्पणखा' ही वह माध्यम बनी थी, जिसने रावण को सीता के बारे में बताया था और नितेश तिवारी की 'रामायण' में ये चुनौतीपूर्ण किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। अपनी चालाकी और आक्रामक स्वभाव के लिए जानी जाने वाली शूर्पणखा की श्रीराम से विवाह की जिद के कारण ही लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी, जो आगे चलकर राम और रावण के बीच महायुद्ध की मुख्य वजह बनी।

7/7

Image Source : youtube/World Of Ramayana/King Cinematic

रकुल प्रीत सिंह बनीं शूर्पणखा- ‘शूर्पणखा’ ही वह माध्यम बनी थी, जिसने रावण को सीता के बारे में बताया था और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में ये चुनौतीपूर्ण किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। अपनी चालाकी और आक्रामक स्वभाव के लिए जानी जाने वाली शूर्पणखा की श्रीराम से विवाह की जिद के कारण ही लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी थी, जो आगे चलकर राम और रावण के बीच महायुद्ध की मुख्य वजह बनी।





Source link

Write A Comment