Stock Market Today 4 August, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों ने एक बार फिर शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 493.94 अंकों (0.63 प्रतिशत) की शानदार तेजी के साथ 79,132.97 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 70.40 अंकों (0.28 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 24,703.90 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने तेज शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार खत्म होते-होते बाजार की शुरुआती तेज बढ़त में कुछ गिरावट आई। फिर भी, कल सेंसेक्स 544.39 अंकों (0.70%) की तेजी के साथ 78,639.03 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 390.70 अंकों (1.60 प्रतिशत) की बंपर बढ़त के साथ 24,774.30 अंकों पर बंद हुआ था।
निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों ने लाल निशान में की शुरुआत
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 3 कंपनी के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 42 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
सेंसेक्स के लिए इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत
आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में पावर ग्रिड के शेयर 1.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.06 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, ट्रेंट 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.71 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.62 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, सन फार्मा 0.21 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.17 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.05 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.04 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस समेत इन शेयरों की रही खराब ओपनिंग
वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने 0.29 प्रतिशत, टीसीएस 0.20 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.12 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, एटरनल 0.03 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, आज टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंडिगो के शेयर बिना किसी बदलाव के फ्लैट खुले।
ये भी पढ़ें
1 शेयर पर 200 रुपये का छप्परफाड़ डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बहुत करीब