DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, Meta बोला- जरा रुकिए
ऐप्स

हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, Meta बोला- जरा रुकिए

By digi_hin August 4, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Agency:एजेंसियां

Powered by :

Last Updated:August 04, 2026, 15:03 IST

देशभर में हजारों WhatsApp यूजर्स ने शिकायत की कि उनके अकाउंट अचानक Under Review में चले गए, जिससे वे ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. Meta का कहना है कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जांच की जा रही है, जो आमतौर पर 24 घंटे में पूरी हो जाती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बिना चेतावनी अकाउंट बंद होने पर नाराजगी जताई है.

हजारों यूजर्स का WhatsApp अचानक हुआ बंद, Meta बोला- जरा रुकिएZoom

व्‍हाट्सएप में कई लोगों को द‍िक्‍कतें आ रही हैं.

नई दिल्ली. अगर सोमवार शाम या मंगलवार को आपका WhatsApp अचानक बंद हो गया और स्क्रीन पर Your account is under review लिखा दिखा, तो घबराइए मत. ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हुआ. देशभर में हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि उनका WhatsApp अकाउंट अचानक रिव्यू में डाल दिया गया. न कोई चेतावनी मिली, न वजह बताई गई और देखते ही देखते अकाउंट का इस्तेमाल बंद हो गया.

WhatsApp की ओर से यूजर्स को एक नोटिफिकेशन दिखाया गया, जिसमें लिखा था कि आपका अकाउंट रिव्यू में है. आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आपने हमारी टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन किया है या नहीं. आमतौर पर इस प्रक्रिया में 24 घंटे लगते हैं. साथ ही Learn about account issues का विकल्प भी दिया गया, जहां अकाउंट सिक्योरिटी, चोरी हुए फोन और हैक हुए अकाउंट से जुड़ी जानकारी मौजूद है.

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

जैसे ही अकाउंट बंद होने शुरू हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स का कहना था कि उन्होंने कभी WhatsApp के नियम नहीं तोड़े, फिर भी उनका अकाउंट बंद कर दिया गया. एक यूजर ने लिखा, बिना किसी वजह के मेरा WhatsApp बंद कर दिया गया. अपील कर दी है, लेकिन सिर्फ इतना लिखा आ रहा है कि 24 घंटे इंतजार करें.

वहीं सलोनी नाम की एक यूजर ने लिखा, मैं सिर्फ ऑफिशियल WhatsApp इस्तेमाल करती हूं. मेरा पूरा काम WhatsApp पर चलता है. बिना किसी चेतावनी के अकाउंट बंद कर दिया गया.

आखिर हो क्या रहा है?

फिलहाल Meta की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि इतने बड़े पैमाने पर अकाउंट रिव्यू में क्यों डाले गए. हालांकि कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए होती है कि यूजर्स प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन कर रहे हैं.

सरकार की भी नजर

इसी बीच जुलाई में खबर आई थी कि केंद्र सरकार भारत में काम कर रहे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए एक समान नियम बनाने पर विचार कर रही है. यह चर्चा तब तेज हुई, जब WhatsApp ने ऐसा फीचर लाने की तैयारी शुरू की, जिसमें यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे.

फिलहाल अगर आपका WhatsApp भी Account under review दिखा रहा है, तो कंपनी के मुताबिक रिव्यू पूरा होने में आमतौर पर 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें अब भी अपने अकाउंट के दोबारा चालू होने का इंतजार है.

About the Author

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 14:58 IST





Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

WhatsApp के कई यूजर्स के अकाउंट भारत में हुए बंद, कंपनी ने बताई वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

WhatsApp के कई यूजर्स के अकाउंट भारत में हुए बंद, कंपनी ने बताई वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

August 4, 2026
WhatsApp में आई बड़ी दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में हुई परेशानी; कुछ देर बाद सेवा हुई बहाल

WhatsApp में आई बड़ी दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में हुई परेशानी; कुछ देर बाद सेवा हुई बहाल

August 4, 2026
Apple App Store से गायब हुआ Telegram, यूजर्स क्यों नहीं कर पा रहे डाउनलोड

Apple App Store से गायब हुआ Telegram, यूजर्स क्यों नहीं कर पा रहे डाउनलोड

August 4, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह के नाम है रिकॉर्ड – India TV Hindi
      टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह के नाम है रिकॉर्ड – India TV Hindi
      August 4, 2026
    • सुबह की भागदौड़ में आलू और ब्रेड से झटपट बनाएं ये लजीज नाश्ता, बच्चे-बड़े सभी मांगेंगे बार
      सुबह की भागदौड़ में आलू और ब्रेड से झटपट बनाएं ये लजीज नाश्ता, बच्चे-बड़े सभी मांगेंगे बार
      August 4, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates