Last Updated:
Google Pixel 11 प्रो फोल्ड 12 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन सामने आ गया है. जानें संभावित फीचर्स, Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबले की पूरी जानकारी.
Google Pixel 11 Pro Fold का टीजर जारी, 12 अगस्त को Pixel 11 सीरीज के साथ होगी एंट्री. Photo: Google
गूगल अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन गूगल Pixel 11 Pro Fold को जल्द लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 12 अगस्त 2026 तय की है. लॉन्च से पहले ही फोन की पहली झलक सामने आ गई है, जिससे इसके डिजाइन की कई अहम बातें पता चली हैं. इसी इवेंट में गूगल Pixel 11 और गूगल Pixel 11 Pro भी पेश किए जाएंगे. लॉन्च के बाद Pixel 11 Pro Fold का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा.
कंपनी के जारी टीजर के मुताबिक, गूगल Pixel 11 Pro Fold पहले के मुकाबले काफी पतला (Slim) नजर आता है. फोन का कैमरा मॉड्यूल पिछले मॉडल जैसा ही दिखाई देता है, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि डिस्प्ले का अस्पेक्ट रेशियो बदला गया है या नहीं.
गूगल ने Pixel 11 और Pixel 11 Pro में नए Pixel Glow फीचर की भी झलक दिखाई है. हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह फीचर Pixel 11 Pro Fold में भी मिलेगा या नहीं.
फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं. गूगल के स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत हमेशा से उनका स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस रहा है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और समय पर अपडेट्स के लिए जाना जाता है.
संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, गूगल Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले और 6.4 इंच की OLED कवर स्क्रीन मिल सकती है. फोन में गूगल Tensor G6 प्रोसेसर के साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है.
स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है. वहीं, अंदर और बाहर दोनों तरफ 10MP के सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं.
हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. कंपनी 12 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर करेगी. Pixel 11 Pro Fold इस साल लॉन्च होने वाले सबसे पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें