क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 6 अगस्त 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दौरे का नया और बदला हुआ शेड्यूल जारी किया है। इस साल के आखिर में होने वाले इस दौरे पर पहले भारतीय टीम को सिर्फ टेस्ट और वनडे मैच ही खेलने थे, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव करके तीन मैचों की टी20 सीरीज भी जोड़ दी गई है। यह टी20 मैच इसलिए शामिल किए गए हैं ताकि दोनों टीमों को अगले साल फरवरी में श्रीलंका में होने वाली पहली वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का पूरा मौका मिल सके।

एकमात्र टेस्ट मैच से होगी दौरे की शुरुआत

पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका अफ्रीका दौरा 9 दिसंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ शुरू होने वाला था। इसके बाद 20 दिसंबर को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एक टेस्ट मैच खेला जाना था। लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक, अब इस दौरे की शुरुआत इसी मैदान पर 9 दिसंबर से होने वाले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दोनों टीमें लिमिटेड ओवर सीरीज में आमने सामने होंगी। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जहां उन्होंने 270 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच लिमिटेड ओवर्स मैचों की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। ये मैच पार्ल, केप टाउन और ब्लोमफोनटेन में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 16 दिसंबर, दूसरा 19 दिसंबर और आखिरी वनडे 22 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा, जबकि बचे हुए दो टी-20 मैच 29 और 30 दिसंबर को लगातार दो दिनों में पॉचेफस्ट्रूम में होंगे।

शेड्यूल में बदलाव को लेकर CSA के CEO ने क्या कहा?

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि हमें भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल बताते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस नए शेड्यूल में तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी शामिल की गई है। इससे हमारी टीम को अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल











मैच तारीख वेन्यू
एकमात्र टेस्ट 9-12 दिसंबर गकेबरहा 
पहला वनडे 16 दिसंबर पार्ल
दूसरा वनडे 19 दिसंबर केपटाउन
तीसरा वनडे 22 दिसंबर ब्लोमफोनटेन
पहला टी20 26 दिसंबर बेनोनी
दूसरा टी20 29 दिसंबर पॉचेफस्ट्रूम
तीसरा टी20 30 दिसंबर पॉचेफस्ट्रूम

यह भी पढ़ें

केवल 47 बॉल पर ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी, 9 छक्के और 6 चौके, 200 से अधिक का स्ट्राइक रेट

भारत के मिशन श्रीलंका का आगाज, ​टीवी और मोबाइल पर कैसे और कितने बजे से देख पाएंगे LIVE प्रैक्टिस मैच

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment