Last Updated:
आगरा अपने पेठे और मुगलई स्वाद के साथ कई खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. इसी कड़ी में शास्त्रीपुरम स्थित एक तंदूरी चिकन की दुकान लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है. यहां 26 तरह के सीक्रेट मसालों और तंदूर की धीमी आंच से तैयार चिकन का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं.
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए बेहद मशहूर माना जाता है. आगरा में अलग अलग तरह के कई स्ट्रीट फ़ूड उपलब्ध है. आगरा के प्राची टॉवर पुलिस चौकी के पास मशहूर तंदूरी चिकन की दुकान है. यहां के दुकानदार ने बताया की घर के शुद्ध मसाले और अमूल बटर व क्रीम में इसे तैयार किया जाता है. तंदूर में पकने के कारण यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट होता है. आस पास तंदूरी चिकन वाले ना होने के कारण सबसे अधिक भीड़ उन्ही की दुकान पर लगती है. दुकानदार ने कहा की शाम को यहां इतनी भीड़ हो जाती है की एक पल की भी फुर्सत नहीं मिल पाती है. लोग 50 किलोमीटर दूर से यहां चिकन खाने के लिए आते है.
आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टावर पुलिस चौकी के पास प्राचीन मशहूर तंदूरी चिकन की दुकान है. यहां के संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से यही कार्य कर रहे है. दरअसल घर के देसी मसालों से तैयार होने वाला यह तंदूरी चिकन अपने अनोखे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण लोगों की पहली पसंद बना गया है.
दुकानदार का दावा है कि इसमें किसी तरह के तैयार मसाला मिक्स का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि घर में तैयार किए गए ताजे मसालों से इसे मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद शुद्ध अमूल क्रीम और ताजे मक्खन के साथ इसे खास अंदाज में तंदूर में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है, और यही कारण है की दूर दराज से लोग यहां आते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मशहूर तंदूरी चिकन की दुकान है. यहाँ के संचालक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा की वह घर के सीक्रेट 26 तरह के स्पेशल गर्म मसालो को रखते है, जिससे उनके यहाँ का चिकन फेमस है क्यूंकि वह 26 तरह के घर के सीक्रेट मसालों का मिश्रण जो डालते है.
उन्होंने कहा कि इसके बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट तक गर्म तंदूर में पकाया जाता है, जिससे चिकन बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बेहद रसदार बन जाता है. तंदूर की धीमी आंच इसके स्वाद और खुशबू को दोगुना कर देती है.
तैयार होने के बाद इसे घर पर बनी स्पेशल हरी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिसकी तीखी और चटपटी फ्लेवर तंदूरी चिकन का स्वाद और भी बढ़ा देती है. साथ में ताज़ा सलाद भी दिया जाता है, जिससे खाने का आनंद और भी बढ़ जाता है। यही खास स्वाद और पारंपरिक अंदाज लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. उन्होंने बताया कि यह स्पेशल तंदूरी चिकन की क़ीमत महज 280 रूपये की हाफ प्लेट है.