होमफोटोलाइफ़फूड

बाजार जैसी खस्ता बालूशाही अब घर पर बनाना हुआ आसान, जानिए हलवाई वाला सीक्रेट

Last Updated:

Balooshahi Banane Ka Aasan Tareeka : हलवाई जैसी बालूशाही बनाने का सबसे बड़ा राज इसके आटे और तलने के तरीके में छिपा है. मैदे को ज्यादा नहीं गूंथना है और बालूशाही को तेज आंच पर नहीं तलना है. धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलने से ही इसकी खस्ता और परतदार बनावट तैयार होती है. वहीं चाशनी को एक तार के आसपास रखना जरूरी है, ताकि बालूशाही में मिठास अच्छी तरह आए और चाशनी बहुत ज्यादा बहने न लगे. आज जानें बालूशाही बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

Top Deals Inside

मिठाई की बात हो और बालूशाही का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. बाहर से हल्की खस्ता और अंदर से नरम, परतदार बालूशाही ज्यादातर लोगों को पसंद आती है. बाजार में मिलने वाली बालूशाही देखकर कई लोगों का मन करता है कि इसे घर पर भी बनाया जाए, लेकिन सही तरीका नहीं पता होने के कारण कई बार बालूशाही न तो खस्ता बनती है और न ही उसके अंदर अच्छी परतें आती हैं. ऐसे में अगर आप भी घर पर हलवाई जैसी बालूशाही बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है.

बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा एक बड़े बर्तन में लें.इसमें करीब आधा कप देसी घी डालकर दोनों चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। मैदे में घी इस तरह मिलाएं कि वह अच्छी तरह मैदे के साथ मिक्स हो जाए. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का और नरम आटा तैयार करें.यहां सबसे जरूरी बात यह है कि आटे को सामान्य रोटी या पराठे के आटे की तरह ज्यादा नहीं गूंथना है.

आते को जितना हल्का रखा जाएगा, बालूशाही की परतें उतनी ही अच्छी आने की संभावना रहती है.आटा तैयार होने के बाद इसे ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.
अब आटे को लेकर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को हाथ से हल्का सा दबाएं और बीच में अंगूठे की मदद से छोटा सा गड्ढा बना दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी तरह सभी बालूशाही तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में घी या तेल डालकर गर्म करें. यहां भी एक छोटी सी गलती पूरी मिठाई का स्वाद बदल सकती है। बालूशाही को बहुत तेज गर्म तेल में नहीं डालना चाहिए. कड़ाही का तापमान मध्यम से धीमा रखें और बालूशाही को धीरे-धीरे तलें. धीमी आंच पर तलने से बालूशाही बाहर से सुनहरी और खस्ता होती है, जबकि अंदर से अच्छी तरह पकने का समय मिल जाता है.

बालूशाही को तलते समय इसे बार-बार तेज हाथ से चलाने की जरूरत नहीं है. इसे धीरे-धीरे पकने दें और जब इसका रंग हल्का सुनहरा से सुनहरा हो जाए तो इसे कड़ाही से निकाल लें. अगर आंच बहुत तेज होगी तो बालूशाही ऊपर से जल्दी लाल हो सकती है, लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है. इसलिए इसे बनाने में सबसे ज्यादा धैर्य की जरूरत होती है. धीमी आंच पर पकने के कारण इसकी बाहरी परत खस्ता होती है और अंदर हल्की नरम बनावट आती है. यही बनावट बाजार में मिलने वाली अच्छी बालूशाही की खासियत मानी जाती है.

अब बारी आती है बालूशाही की चाशनी तैयार करने की. इसके लिए एक पैन में करीब डेढ़ कप चीनी और पौने कप पानी डालें. इसे गैस पर पकाएं और साथ में 2 से 3 इलायची डाल दें, जिससे चाशनी में अच्छी खुशबू आएगी
चाशनी को तब तक पकाना है जब तक यह करीब एक तार की बनावट में न आ जाए.चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी भी नहीं होनी चाहिए.तैयार चाशनी को हल्का गर्म रहने दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment