फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कहा जाता है कि मां अपने बच्चे की जान के लिए अपनी जान पर खेल जाती है, लेकिन फतेहपुर में एक कलयुगी मां की कुछ अलग ही तश्वीर सामने आई है। जी हां, 5 रुपये की टॉफी खा लेने पर एक मां ने अपने बेटे को तालिबानी सजा दी है। कलयुगी मां ने मासूम के तलुओं को गर्म चाकू से जलाया और कमरे में बंद कर खुद बर्थडे पार्टी में चली गई। 

पांच रुपये की टॉफी खाने पर दी सजा

जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी विनय इन्दौर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी गुड़िया देवी और 6 साल का बेटा शुभ गांव में रहते हैं। विनय ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया ने बच्चे को 20 रूपये देकर गुटखा मंगाया था। हालांकि बच्चे ने 15 रूपये का गुटखा ले लिया और 5 रूपये की टॉफी लेकर खुद खा लिया। जब वह घर लौटा तो मां सिर्फ 3 गुटखा देख कर आग बबूला हो गई। 

गर्म चाकू से जलाए दोनों पैर

महिला ने पहले बच्चे को बुरी तरह से पीटा और बाद में गैस जलाकर चाकू गरम करके उसके दोनों तलुओं को बुरी तरह जलाया। इसके बाद बच्चे को एक कमरे में बन्द कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद पड़ोसी राजकुमार सिंह चौहान के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने चली गई। कुछ देर बाद राजकुमार का लड़का शुभ को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचा। इस समय शुभ कमरे में बुरी तरह रो रहा था। इसके बाद राजकुमार के लड़के ने घर जाकर अपने माता पिता को सारी बात बताई।

इन्दौर से घर पहुंचा पिता

जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी राजकुमार सहित कई लोग उसके घर पहुंचे। उसकी मां से ताला खुलवाया और देखा कि बच्चे के पैर बुरी तरह जले थे। घटना की जानकारी मिलते ही इन्दौर से पिता भागकर अपने घर बेटे के पास पहुंचा। अपनी पत्नी की करतूत सुनकर और बेटे की हालत देखकर उसने पत्नी के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

सास के साथ भी की थी मारपीट

पिता विनय ने बताया कि मेरी पत्नी ने कुछ दिन पहले मेरी मां को भी मारा था। बेटे शुभ से मेरी पत्नी गुड़िया ने 20 रुपये का गुटखा मंगवाया था। बेटे ने 5 रुपये की टॉफी खा ली तो आग बबूला होकर उसने चाकू गर्म कर बच्चे के तलुवे जला दिए। वहीं इस मामले पर राधानगर थाना प्रभारी ने बताया कि पति विनय की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को न्यायलय के सामने प्रस्तुत किया गया है। (इनपुट- उमेश चंद्रा)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में गिरी पार्किंग की दीवार, मलबे में दबकर 10 गाड़ियां हुई तबाह; जलभराव से हुआ हादसा





Source link

Write A Comment