भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया गया था। इसमें शामिल बल्लेबाज साई सुदर्शन जिनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था वह पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से 8 अगस्त को बाहर हो गए थे। अब बीसीसीआई ने साई सुदर्शन की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें लंबे समय के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में सरफराज खान की वापसी हुई है। सरफराज ने आखिरी टेस्ट मुकाबला नवंबर 2024 में खेला था। बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि सरफराज खान गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

सरफराज खान ने नवंबर 2024 में खेला था आखिरी मुकाबला

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह पर शामिल किए जाने वाले सरफराज खान को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला नवंबर 2024 में घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इसके बाद से सरफराज खान को अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं उनके अभी तक के टेस्ट करियर को लेकर बात की जाए तो सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 11 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 37.1 के औसत से 371 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है।

सुदर्शन अभी COE में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से रहे हैं गुजर

बीसीसीआई ने सरफराज खान को श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किए जाने के साथ साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर भी अपनी रिलीज में अपडेट दिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और अपने दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे हैं जिसमें उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम के लिए आई गुड न्यूज, कप्तान शुभमन गिल हुए फिट; वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने उतरे

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, भारत-बांग्लादेश सीरीज पर संकट गहराया

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment