मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो जारी किया है। ये वीडियो ईरान के सरकारी मीडिया मेहर न्यूज ने जारी किया है। वीडियो में मुज्तबा खामेनेई बिल्कुल अच्छी सेहत में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी वीडियो में बैठे हैं। हालांकि, वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

28 फरवरी से अंडरग्राउंड चल रहे हैं मुज्तबा

बता दें कि ईरान के सरकारी चैनल ने 162 दिन बाद अचानक मुज्तबा खामेनेई का वीडियो जारी किया है। 28 फरवरी को अयातुल्लाह खामेनेई के घर पर हमले के बाद से मुज्तबा खामेनेई अंडरग्राउंड चल रहे थे। अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां मुज्तबा खामेनेई को दिन-रात ढूंढ रही हैं लेकिन दूर-दूर तक मुज्तबा का ट्रेस नहीं मिल रहा है।

मुज्तबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे

हालांकि, मुज्तबा खामेनेई को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। पहला कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं लेकिन बुरी तरह से घायल हैं। दूसरा कि मुज्तबा खामेनेई की हालत सीरियस है। कभी भी उनके निधन की खबर आ सकती है। तीसरा दावा कि मुज्तबा पूरी तरह ऑफलाइन हो गए हैं। अब सिर्फ हाथ से लिखे नोट्स और भरोसेमंद लोगों के जरिए संदेश भेज रहे हैं। मुज्तबा को लेकर चौथा थ्योरी ये भी चल रही है कि वो इस समय रूस में हैं। पुतिन की देख-रेख में उनका इलाज हो रहा है।

पिता के जनाजे में भी नहीं आए थे मुज्तबा खामेनेई

लेकिन मुज्तबा कहां हैं, इसे लेकर कोई कुछ भी ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा है। मुज्तबा सिर्फ गिने चुने लोगों से मिल रहे हैं। यहां तक कि वो अपने पिता के अंतिम सफर में भी शामिल नहीं हुए थे।

क्या ईरानी राष्ट्रपति ने मुज्तबा खामेनेई से की मुलाकात?

ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, हाल में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को तेहरान में एक गुप्त जगह पर ले जाया गया। वहां उनकी मुलाकात सिर्फ थोड़ी देर के लिए उस व्यक्ति से कराई गई, जिसे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बताया गया। कहा जा रहा है कि यह मुलाकात काले शीशों वाली एक गाड़ी के अंदर हुई। गाड़ी में भी राष्ट्रपति पेजेश्कियन को मुज्तबा का चेहरा ठीक से नहीं दिखाया गया।

मुज्तबा खामेनेई के क्रिटिकल कंडीशन में होने का दावा

इन रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया कि मुज्तबा इस समय बेहद क्रिटिकल कंडीशन में हैं। आने वाले दिनों में ईरान की तरफ से उनके निधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा  होती है तो इसपर ईरानी अधिकारियों को कोई हैरत नहीं होगी।

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो ने मचाई खलबली!

लेकिन सुप्रीम लीडर की सेहत को लेकर लगाई जा रही तरह-तरह की अटकलों के बीच ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने मुज्तबा का नया वीडियो जारी करके दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में मुज्तबा खामेनेई कई लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

मुज्तबा के लीडर बनने के बाद और घातक हुआ ईरान

हालांकि, मेहर ने यह नहीं बताया कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। साथ ही, उनके आसपास मौजूद लोगों की पहचान भी नहीं बताई गई। लेकिन मुज्तबा खामेनेई इस समय ट्रंप और नेतन्याहू के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं। मुज्तबा के सुप्रीम लीडर बनने के बाद ईरान और घातक हो गया है।

अपने पिता से ज्यादा कट्टर बताए जाते हैं मुज्तबा

अमेरिका और इजरायल को अब इस बात का डर है कि अगर मुज्तबा खामेनेई जिंदा रह गए तो ईरान को परमाणु हथियार बनाने की तरफ फिर बढ़ सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मुज्तबा खामेनेई के विचार काफी कट्टर हैं। पिता अली खामेनेई एटम बम बनाने के खिलाफ थे लेकिन मुज्तबा परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से अमेरिका की टेंशन बढ़ी हुई है।

ये भी पढ़ें- ईरान से अमेरिका की लंबी खिंचती जंग की वजह से मुसीबत में यूक्रेन! Patriot की कमी पड़ रही भारी, जानें ट्रंप के इनकार से कितने बिगड़े हालात





Source link

Write A Comment