रांची: झारखंड में आज JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का बड़ा दिन है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अन्य मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए छात्रों का मार्च शुरू हो चुका है। 

छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। विधानसभा जाने वाले रास्तों पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तार भी लगाए गए हैं। विधानसभा के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं, इलाके में BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है।

दरअसल, छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। कल भी दोनों पक्षों के बीच पांच घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत चली। सरकार की ओर से छात्रों की कई मांगों पर सहमति जताकर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की गई, लेकिन CBI जांच समेत कुछ अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्रों ने आज विधानसभा मार्च का फैसला किया।

छात्रों का दावा है कि उन्हें रांची पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं छात्र संगठन की ओर से सभी छात्रों से यह अपील की गई है कि वे पुलिस से झड़प नहीं करें और उपद्रवी तत्वों का साथ नहीं दें। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च की अपील की गई है।





Source link

Write A Comment