केरल के कासरगोड में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को सस्पेंड करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जिस शिक्षक को सस्पेंड किया गया है उनकी पहचान गुरु प्रसाद के रूप में की गई है। शिक्षक गुरु प्रसाद पर एक क्विज में वीर सावरकर की तारीफ करने का आरोप लगा है। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में।

क्या है पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, केरल के कासरगोड में एक सरकारी स्कूल के टीचर गुरु प्रसाद को सस्पेंड करने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। गुरु प्रसाद की अगुवाई वाली एक कमेटी ने आजादी पर आधारित एक क्विज में ऐसा सवाल शामिल किया था जिसमें वीर सावरकर की तारीफ की गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य में मुस्लिम लीग और CPM ने सवाल तैयार करने वाली कमेटी के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए विरोध किया कि सरकार ‘RSS की विचारधारा’ को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसी के बाद शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने टीचर गुरु प्रसाद को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

भाजपा ने किया शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

कासरगोड में टीचर को सस्पेंड किए जाने के मामले ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। BJP नेताओं ने सोमवार को टीचर को सस्पेंड करने के फैसले का विरोध किया। जब शिक्षा मंत्री शम्सुद्दीन एक कार्यक्रम के लिए कासरगोड आए, तो एडवोकेट BL अश्विनी समेत BJP नेताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। BJP ने कहा है कि जब तक टीचर का निलम्बन रद्द नहीं किया जाता तब तक सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।

वंदे मातरम् को लेकर भी विवाद

आपको बता दें कि केरल में वंदे मातरम् को लेकर भी राजनीतिक विवाद जारी है। केरल के मुख्य सचिव विश्वनाथ सिन्हा की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें आजादी के दिन से जुड़े कार्यक्रमों के तहत ‘वंदे मातरम्’ को “पूरा” गाने का निर्देश दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद CPI(M) ने आरोप लगाया है कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार संघ परिवार के राजनीतिक एजेंडे के आगे झुक गई है।

ये भी पढ़ें- पूरा वंदे मातरम् गाए जाने से पिनाराई विजयन को दिक्कत, बोले- तुरंत वापस लो फैसला

अचानक केरल क्यों पहुंचे ट्रंप के दामाद माइकल बूलोस? पूरे राज्य में हो रही है भारी मानसूनी बारिश

 





Source link

Write A Comment