झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के बाहर बीजेपी विधायकों का धरना-प्रदर्शन महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की एक साजिश थी।

मंत्री ने दावा किया कि जब यह प्रदर्शन चल रहा था, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ घर के अंदर मौजूद थे। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर सीएम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि अगर ऐसी कोशिश की गई है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment