हेनरिक क्लासेन वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं, लेकिन बीच बीच में वे किसी ना किसी टी20 टूर्नामेंट में नजर आते हैं। इस बीच अब वे एक और टी20 लीग में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका के ही डेविड मिलर भी आईएल टी20 लीग में अपना मैच सीजन खेलने जा रहे हैं। सभी टीमें करीब करीब तैयार हो गई हैं। इसी साल इस टूर्नामेंट का अगला सीजन खेला जाएग।
इस साल 22 नवंबर से खेला जाएगा आईएलटी20 लीग का सीजन
आईएलटी20 लीग का पांचवां सीजन जल्द ही शुरू होगा। अभी तक जो जानकारी मिली है, उनमें पता चला है कि पहला मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच बड़ी और अहम खबर ये है कि साउथ अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर इस साल गल्फ जायंट्स के लिए खेलेंगे। उन्हें साइन कर लिया गया है। ये इन दोनों खिलाड़ियों का पहला सीजन होगा। न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक फिन ऐलन आबूधाबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस करीब तीन साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करते हुए दिखाई देंगे।
टीमों ने इन प्लेयर्स को किया है रिटेन
एमआई एमिरेट्स ने निकोलस पूरन, राशिद खान और रोमारियो को अपने साथ ही पहले की तरह रिटेन किया है, वहीं शेफरेन रदरफोर्ड को नए खिलाड़ी के तौर पर साइन किया है। आबूधाबी नाइट राइडर्स में फिन ऐलन, सुनील नारायण और जोसन होल्डर बने रहेंगे, वहीं टीम ने मैथ्यू ट्रॉम्प को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जो कि यूएसए के लिए खेलते हैं। बात अगर शारजाह वॉरियर्स की करें तो टीम ने सिकंदर रजा के रूप में केवल एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया है।
इस बार खेले जाएंगे 34 मुकाबले, एक अक्टूबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
इस साल का आईएलटी20 टूर्नामेंट 22 नवंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 20 दिसंबर को खेला जाएगा। यानी करीब एक महीने रोचक मुकाबले होंगे। इस बार कुल मिलाकर 34 मैच इस टूर्नामेंट में खेले जाएंगे। इससे पहले एक अक्टूबर को इसके लिए दुबई में प्लेयर्स की नीलामी होगी।
ILT20 स्क्वॉड
अबू धाबी नाइट राइडर्स: सुनील नरेन (रिटेन), जेसन होल्डर (रिटेन), फिन एलन (साइन), मैथ्यू ट्रॉम्प (साइन)
डेजर्ट वाइपर्स: एंड्रीज गौस (रिटेन), डैन लॉरेंस (रिटेन), शिमरॉन हेटमायर (रिटेन), मुजीब उर रहमान (साइन)
दुबई कैपिटल्स: रोवमैन पॉवेल (रिटेन), मुस्तफिज़ुर रहमान (रिटेन), मार्कस स्टोइनिस (साइन), नूर अहमद (साइन)
गल्फ जायंट्स: अजमतुल्लाह उमरजई (रिटेन), ब्लेसिंग मुज़रबानी (रिटेन), डेविड मिलर (साइन), हेनरिक क्लासेन (साइन)
MI एमिरेट्स: निकोलस पूरन (रिटेन), राशिद खान (रिटेन), रोमारियो शेफर्ड (रिटेन), शेरफेन रदरफोर्ड (साइन)
शारजाह वॉरियर्स: सिकंदर रजा (रिटेन)।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027 से फिलहाल बाहर हुई वेस्टइंडीज, लेकिन अभी भी बचा एंट्री का एक रास्ता
किस चैनल पर आएंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच, जियो हॉट स्टार को तो भूल जाइए