Gatte Ki Sabji Recipe: राजस्थानी गट्टे की सब्जी का नाम सुनते ही मसालेदार ग्रेवी और बेसन के नरम गट्टों का स्वाद याद आ जाता है. यह ऐसी डिश है जो साधारण रोटी या चावल के साथ भी खाने को खास बना देती है, लेकिन घर पर गट्टे बनाते समय एक शिकायत अक्सर सामने आती है-गट्टे स्वादिष्ट तो बनते हैं, मगर जरूरत से ज्यादा सख्त हो जाते हैं. खासकर जब बेसन का डो सही न बना हो या गट्टों को उबालने में थोड़ी जल्दबाजी की जाए, तो पूरी मेहनत का मजा किरकिरा हो जाता है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो गीता चौधरी की बताई यह रेसिपी काम की हो सकती है.

इसमें गट्टों को सॉफ्ट रखने के लिए बेसन के डो में दही और तेलका इस्तेमाल किया जाता है. यही छोटी-सी बात गट्टों की बनावट में बड़ा फर्क डाल सकती है. साथ ही गट्टों को उबलते पानी में पकाने और बाद में उसी पानी से ग्रेवी तैयार करने का तरीका स्वाद को और बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं घर पर मुलायम राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाने का आसान तरीका.

गट्टे सॉफ्ट बनाने के लिए डो में डालें ये चीज
गट्टों की शुरुआत बेसन के डो से होती है, इसलिए इस हिस्से में गलती नहीं करनी चाहिए. एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा-सा हींग, कसूरी मेथी और अजवाइन डालें. अब इसमें करीब 3 से 4 चम्मच ताजा दही और उतनी ही मात्रा में तेल डालें. दही और तेल डो को नरम बनाने में मदद करते हैं, जिससे पकने के बाद गट्टे ज्यादा सख्त नहीं लगते. सभी सामग्री को पहले हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम डो तैयार करें. पानी एक साथ ज्यादा डालने से बचें.

गट्टों की स्टिक बहुत मोटी न रखें
डो तैयार होने के बाद उसकी मध्यम आकार की लोइयां तोड़ लें. हथेलियों के बीच इन्हें रोल करके लंबी और पतली स्टिक का आकार दें. गट्टों को बहुत मोटा बनाने से वे अंदर तक पकने में ज्यादा समय ले सकते हैं. इसलिए आकार न बहुत पतला रखें और न बहुत मोटा.

(इमेज AI)

उबलते पानी में ही डालें गट्टे
एक चौड़े बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर तेज आंच पर उबालें. जब पानी अच्छी तरह खौलने लगे, तभी बेसन की स्टिक्स इसमें डालें. पानी का तापमान कम होने पर गट्टों की बनावट प्रभावित हो सकती है. गट्टों को तब तक उबालें, जब तक वे पानी की सतह पर ऊपर आने न लगें. उनकी सतह पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगें तो यह भी पकने का संकेत है. गट्टे निकालकर थोड़ा ठंडा करें और फिर छोटे टुकड़ों में काट लें. यहां एक काम की बात है-जिस पानी में गट्टे उबले हैं, उसे फेंकें नहीं. यही पानी आगे ग्रेवी में इस्तेमाल किया जा सकता है और सब्जी का स्वाद काफी अच्छा आता है.

ऐसे तैयार करें स्वाद वाली ग्रेवी
ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और थोड़े काजू को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कटोरी में करीब एक कप ताजा दही लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें. दही को सीधे तेज गर्म मसाले में डालने के बजाय पहले अच्छी तरह फेंटना जरूरी है. इससे ग्रेवी में दही के फटने की संभावना कम होती है और मसाला ज्यादा एकसार बनता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

धीमी आंच पर पकाने से आएगा बेहतर स्वाद
कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा और राई का तड़का लगाएं. इसमें प्याज-टमाटर का तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर भूनें. मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल किनारों से अलग दिखाई देने लगे. अब आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालते हुए लगातार चलाएं. मसाले में उबाल आने के बाद इसमें गट्टे उबालने वाला पानी डालें. जरूरत के हिसाब से पानी कम या ज्यादा रखा जा सकता है. अब कटे हुए गट्टे ग्रेवी में डाल दें. कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर करीब 8 से 10 मिनट पकाएं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment