Last Updated:

स्वतंत्रता दिवस पर घर में कुछ खास बनाने का प्लान है तो इस बार अपनी डिशेज में भी देशभक्ति का रंग भरें. तिरंगे रंगों से सजी ये रेसिपीज न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेंगी, बल्कि स्वाद में भी आपका दिल जीत लेंगी. यहां जानिए 15 अगस्त के लिए 8 आसान और आकर्षक तिरंगा डिशेज, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप खाने में भी देशभक्ति का रंग भरना चाहते हैं, तो ये तिरंगे रंग की डिशेज जरूर ट्राई करें. इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये स्वादिष्ट होने के साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगती हैं.

तिरंगा सैंडविच. ब्रेड की एक स्लाइस पर हरी पुदीना-धनिया चटनी लगाएं, दूसरी पर पनीर या मेयोनीज की सफेद परत और तीसरी पर गाजर या टमाटर का स्प्रेड लगाएं. तीनों स्लाइस को एक साथ रखकर त्रिकोण आकार में काटें. यह झटपट बनने वाला स्वादिष्ट स्नैक है.

तिरंगा इडली. इडली के बैटर को तीन हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से में पालक की प्यूरी, दूसरे को सादा रखें और तीसरे में गाजर की प्यूरी मिलाएं. इडली मोल्ड में तीनों बैटर को अलग-अलग भरकर 10-12 मिनट तक स्टीम करें. नारियल चटनी के साथ परोसें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तिरंगा ढोकला. बेसन के घोल को तीन हिस्सों में बांटें. पहले में पालक प्यूरी, दूसरे को सादा रखें और तीसरे में गाजर की प्यूरी मिलाएं. तीनों परतों को एक-एक करके स्टीम करें. ऊपर से राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाकर सर्व करें.

तिरंगा पुलाव. चावल को तीन हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से में पालक प्यूरी मिलाकर हरा रंग दें, दूसरे को सादा रखें और तीसरे में गाजर का पेस्ट या कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर नारंगी रंग तैयार करें. तीनों चावलों को परतों में सजाकर गर्मागर्म परोसें.

तिरंगा फ्रूट सलाद. कीवी या हरे अंगूर, केला या लीची और संतरा, आम या पपीता को तिरंगे के क्रम में प्लेट में सजाएं. ऊपर से थोड़ा शहद, चाट मसाला और नींबू का रस डालें. यह हेल्दी और रिफ्रेशिंग डिश है.

तिरंगा कपकेक. वनीला कपकेक बैटर को तीन भागों में बांटें. एक में हरा, दूसरे को सफेद और तीसरे में नारंगी फूड कलर मिलाएं. कपकेक मोल्ड में तीनों रंगों का बैटर भरकर 180°C पर 20 मिनट तक बेक करें. ऊपर व्हिप्ड क्रीम और तिरंगे स्प्रिंकल्स से सजाएं.

तिरंगा बर्फी. नारियल के बुरादे को तीन हिस्सों में बांटें. एक में पिस्ता पाउडर, दूसरे को सादा रखें और तीसरे में केसर या गाजर का हल्का रंग मिलाएं. तीनों परतों को ट्रे में जमाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. सेट होने के बाद चौकोर टुकड़ों में काटकर परोसें.

तिरंगा मॉकटेल. गिलास में सबसे पहले संतरे का जूस डालें. फिर बर्फ के टुकड़े डालकर धीरे-धीरे नारियल पानी डालें. सबसे ऊपर कीवी या पुदीना सिरप डालें ताकि तीन रंगों की परतें बन जाएं. पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment