पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक,  गुरुद्वारा परिसर में एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हमले का आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने उन पर धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया। इस दौरान बादल के दाहिने हाथ में चोट आई और उन्हें नांदेड़ के एक प्राइवेट यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल हमले की वजह पता नहीं चल पाई है।

खबर अपडेट हो रही है…

 





Source link

Write A Comment