उत्तर प्रदेश की रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ दायर अपील पर आज (13 अगस्त को) मुरादाबाद मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद रामपुर डीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर मंडलायुक्त की तरफ से 27 जुलाई को लगाई गई अंतरिम रोक को बरकरार रखा है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्यवाही फिलहाल रुकी

फिलहाल, जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें बुलडोजर की कार्यवाही से बची रहेंगी। आज भी दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सुनवाई के बाद मंडलायुक्त ने अंतरिम रोक को जारी रखा है। जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण मामले में फिलहाल स्टे बरकरार है।

SDM रामपुर से मांगी गई थी रिपोर्ट

जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता ने बताया कि मंडलायुक्त की तरफ से जो SDM रामपुर से रिपोर्ट मांगी गई थी, अभी वो रिपोर्ट भी नहीं आई है। वहीं, रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिवक्ता ने कहा कि आज कुछ बिंदुओं पर बहस हुई, जो रिपोर्ट मंगवाई गई थी वो अधूरी आई थी। इसलिए उसे वापस कर दिया गया है। अभी कोई तारीख नहीं लगी है।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment