केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके कई टेस्ट हुए और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली एम्स की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि इस दौरान उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। अब वह कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं।