ईरानी सूत्रों के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भारत का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मसूद पेजेश्कियन नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। पेजेश्कियन की भागीदारी सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन में निर्धारित है। बता दें कि यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शिखर सम्मेलन भारत के “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” विषय पर आयोजित किया जाएगा। भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की।

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Write A Comment