बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को एक दामाद ने अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका का नाम ललिता देवी बताया जा रहा है जो देवीलाल की पत्नी थी। हत्या के आरोपी दामाद का नाम संजू है, जो लोधा का रहने वाला है। सास की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। आगे पुलिस कार्रवाई जारी है। सूचना मिलने पर  कोतवाली थाना सीआई नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पत्नी मायके आने से नाराज था सोनू

पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है। लेकिन प्रथमदृष्ट्या लगता है कि सोनू पत्नी के मायके आने से नाराज था और उसकी किसी बात से सास से कहासुनी हो गई थी और उसने हत्या को अंजाम दिया। कोतवाली थाना सीआई नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।

मृतका की बेटी ने बताई पूरी बात
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह और अन्य पहलुओं की जांच चल रही है। मृतका की बेटी लक्ष्मी ने घटनाक्रम की जानकारी दी और उसने बताया कि सोनू से उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। सोनू शादी के बाद से ही पत्नी पर शक करता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, एक लड़का एक लड़की। उसने बताया कि वह घरेलू सहायिका का काम करती है लेकिन उसका पति उसपर शंका करता था, शराब पीता था और मारपीट करता रहता था। रोज रोज के झगड़े की वजह से वह अपनी मां ललिता के पास चली आई थी और यहीं रह रही थी।

झगड़ा किया और रेत दिया गला
सोनू आया और मेरी मां से झगड़ा करने लगा और कहने लगा तूने अपनी बेटी को यहां क्यों रखा है। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और अचानक से उसने मेरी मां पर हमला कर दिया। उसने तेज हथियार से मेरी का गर्दन रेत दिया और फिर फरार हो गया। हालांकि पुलिस बेटी के इस बयान की जांच कर रही है।

(बांसवाड़ा से राजा सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
पहले दी नींद की गोली, लगाया करंट और रस्सी से घोंट दिया गला, इश्क में अंधी पत्नी ने पति को दी मौत





Source link

Write A Comment