फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भयानक सड़क हादसा हो गया है। पुलिस ने बताया कि आज (रविवार को) यहां एक ट्रक से टकराने के बाद सामान ढोने वाली गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं।

गाड़ी से हरिद्वार में डुबकी लगाने जा रहे थे लोग

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब सामान ढोने वाली गाड़ी पंजाब के लुधियाना से उत्तराखंड जा रही थी। वहां इसकी मंजिल हरिद्वार में थी। सरहिंद पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर तिलक राज के मुताबिक, तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए इस सामान ढोने वाली गाड़ी से हरिद्वार जा रहा था।

ट्रक से हो गई तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी की टक्कर

SI तिलक राज ने आगे कहा कि जब गाड़ी माधोपुर गांव पहुंची, तो वहां इसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। इसके बाद, गाड़ी पलट गई और उसमें सवार 28 साल के एक युवक और 12 साल के एक नाबालिग की मौत हो गई।

गाड़ी पलटने से 16 लोग घायल भी हुए

पुलिस ने ये भी बताया कि इस घटना में 16 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिवार की जानकारी करके उनको सूचना दी जा रही है। अभी दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

अप्रैल में भी फतेहगढ़ साहिब में हुआ था हादसा

इससे पहले अप्रैल महीने में भी फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा हुआ था। तब एक बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई थी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही, 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस बस में 35 से 40 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद लोकल लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी लोगों को फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाना के हॉस्पिटल्स में पहुंचाया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया था।

(इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें- लुधियाना में नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से 2 लोगों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसा





Source link

Write A Comment