गौहर खान और जैद दरबार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल की खूबसूरत तस्वीरें और कैंडिड फैमिली मोमेंट्स फैंस को बहुत पसंद हैं, जिनकी वजह से वह लाइमलाइट में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ प्यार 25 दिसंबर 2020 को सात जन्म के रिश्ते में बदल गया। गौहर और जैद को शादी से पहले अपनी उम्र के अंतर और परिवार की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, गौहर और जैद अपने फैसले पर अड़े रहे और सबकी सहमति से शादी कर ली। आज कपल दो बेटों जेहान और फरवान के माता-पिता है, जिन्होंने हाल ही में रिश्ते और शादी से पहले आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की।
गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात
गौहर और जैद की लव स्टोरी पैंडेमिक के दौरान शुरू हुई, जब वे सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। उनकी पहली बातचीत तब हुई, जब जैद ने गौहर को एक मैसेज भेजा। कपल की कैजुअल बातचीत जल्द ही कुछ सीरियस रिलेशनशिप में बदल गई। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो डबल डेट पर आने के दौरान इस कपल ने अपनी शुरुआती बातचीत के बारे में खुलकर बात की। गौहर ने याद किया कि जैद ने शुरू में उनसे कहा था कि वह 24 साल का है। यह वह तुरंत हैरान रह गईं और उनसे बातचीत बंद करने को कहा।
गौहर खान से 6 साल छोटे हैं जैद दरबार
जैद बताया कि वह गौहर से बहुत प्यार करने लगे और वह उन्हें खोना नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी। एक्टर को लगा कि गौहर ने अपनी उम्र को लेकर झूठ बोला था, क्योंकि उन्हें लगा था कि वह उनसे छोटी हैं। बाद में जैद ने एक्टर को अपने आधिकारिक दस्तावेज दिखाए, जिससे पता चला कि वह असल में 29 साल के थे। उस समय गौहर 35 साल की थीं यानी दोनों के बीच छह साल का उम्र का अंतर था। आगे गौहर ने कहा कि इस बात का पता चलने से सिचुएशन बदल गई। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और जैद ने लगभग एक महीने के अंदर शादी का प्रपोजल दे दिया।
परिवार को उनकी उम्र के गैप को लेकर चिंता थी
गौहर और जैद शादी करने का फैसला कर चुके थे, लेकिन उनका परिवार इस बात से खुश नहीं थे। छह साल का उम्र का गैप उनके परिवारों की चिंताओं में से एक बन गया। गौहर ने याद करते हुए कहा:
‘उसने एक महीने के अंदर ही मुझे शादी का प्रपोजल दिया और परिवारों ने इस विचार का विरोध किया। उन्होंने उम्र के गैप को लेकर भी सवाल उठाए। हम बहुत साफ थे कि अगर किसी को शादी में आने में कोई दिक्कत है तो वे इसे छोड़ सकते हैं, लेकिन निकाह एकदम सही से हुआ था।’
गौहर और जैद के कितने बच्चे हैं?
मशहूर कपल गौहर और जैद की शादी उस समय की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में से एक थी और सेलिब्रेशन की। इस कपल ने 10 मई 2023 को अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया। बाद में वे अपने दूसरे बेटे फरवान के माता-पिता बने, जिसका जन्म 1 सितंबर 2025 को हुआ। बिग बॉस 7 जीतने वाली गौहर एक एक्ट्रेस और टेलीविजन पर्सनैलिटी के तौर पर काम कर रही हैं, जबकि ज़ैद ने एक डांसर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपना नाम बनाया है।
ये भी पढ़ें – ‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन ने इशारों-इशारों में किया एक्स गौहर खान का जिक्र, जैद दरबार के क्लासी जवाब की हो रही तारीफ