सूरत: गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल के रिसेप्शन पर चेक-इन के दौरान युवक की अचानक गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था और अभी चेक-इन के लिए रिसेप्शन पर अपने दस्तावेज जमा कर रहा था। इसी बीच अचानक युवक जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते शरीर में हलचल होनी बंद हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अचानक गिरने के बाद हुई मौत

दरअसल, शहर के डिंडोली इलाके में एक होटल के रिसेप्शन काउंटर पर बात करते-करते एक युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक को जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में चेक-इन के लिए पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक होने की आशंका जताई जा रही है।

चेक-इन के दौरान हुई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेस्तान इलाके में रहने वाला आकाश पवार अपनी महिला मित्र के साथ डिंडोली स्थित आरजेडी प्लाजा होटल में पहुंचा था। होटल के रिसेप्शन काउंटर पर चेक-इन की प्रक्रिया चल रही थी। आकाश रिसेप्शनिस्ट से बातचीत करते हुए पहचान पत्र दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह देखते ही देखते काउंटर के पास जमीन पर गिर पड़ा। युवक के अचानक गिरने से होटल स्टाफ और उसकी महिला मित्र घबरा गए। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

युवक के गिरने के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। आकाश के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक जैसी चिकित्सकीय वजह की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। (इनपुट- शैलेष चंपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

सरकारी आवास और गाड़ी का दिया लालच, कारोबारी ने घर तक रखवा दिया गिरवी; 2.9 करोड़ की ठगी का हुआ शिकार





Source link

Write A Comment