झारखंड की राजधानी रांची में JPSC तथा JSSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार की रात ऐलान किया है कि TDPL द्वारा कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी। इसके साथ ही CGL एग्जाम को भी कैंसिल करने का ऐलान किया गया है। सीएम सोरेन के इस ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र जश्न मना रहे हैं।