तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने प्यारे पालतू कुत्ते, बघीरा के निधन का जानकारी दी और अपने पेट डॉग को श्रद्धांजलि दी। बघीरा के गुजर जाने से दुखी जूनियर एनटीआर ने बताया कि बघीरा 4 सालों से उनके साथ था। अभिनेता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बघीरा के साथ बिताए चार सालों और उसके साथ अपने खास रिश्ते को याद किया। जूनियर एनटीआर का पेट डॉग बघीरा एक बर्नीज माउंटेन डॉग था, जिसके साथ अपनी कई तस्वीरों के साथ जूनियर एनटीआर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

जूनियर एनटीआर ने बघीरा को किया याद

जूनियर एनटीआर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से कुछ में वह बघीरा को गले लगाए नजर आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि बघीरा उनके दिल के कितना करीब था। एक तस्वीर में अभिनेता ने बघीरा की याद में लगाया गया एक पेड़ भी दिखाया है। अपने पोस्ट में, NTR जूनियर ने बताया कि कैसे बघीरा ने एक पेट डॉग के तौर पर उनकी जिंदगी में एंट्री ली थी और फिर धीरे-धीरे उनके परिवार का हिस्सा बन गया। उन्होंने कहा कि बघीरा ने उनकी जिंदगी में प्यार, खुशी, शरारत और सुकून भरा और उनकी जिंदगी को खुशहाल बनाया। अभिनेता के इस पोस्ट ने कई फैंस को भावुक कर दिया है।

जूनियर एनटीआर का पोस्ट

बघीरा को याद करते हुए जूनियर एनटीआर ने कैप्शन में लिखा, ‘बघीरा, तुम मेरी दुनिया में एक साथी के तौर पर आए और चुपचाप परिवार का हिस्सा बन गए। तुमने मेरे दिनों को प्यार, वफादारी, शरारत और एक ऐसे सुकून से भर दिया जो सिर्फ़ तुम ही दे सकते थे। तुम्हारी कमी एक ऐसी खामोशी छोड़ जाती है जो बहुत बड़ी लगती है, लेकिन तुम्हारे पीछे छोड़ा गया प्यार भी उतना ही गहरा है। मुझे चुनने, मेरे साथ चलने और इन चार सालों को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद। आजादी से दौड़ो, मेरे छोटे दोस्त। तुम्हें बहुत प्यार मिला और हमेशा मिलता रहेगा।’

Jr NTR का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो जूनियर एनटीआर अब प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जून, 2027 को रिलीज होगी। पिछले दिनों जूनियर एनटीआर अपने कंधे की चोट के चलते भी काफी परेशान रहे। हाल ही में जूनियर एनटीआर के कंधे की आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हुई। अस्पताल ने पुष्टि की कि अभिनेता के कंधे की सर्जरी पूरी तरह सफल रही और इसके बाद खुद अभिनेता ने भी अपना हेल्थ अपडेट साझा किया। उन्होंने एक छोटा सा नोट शेयर करते हुए अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की थी।

ये भी पढ़ेंः क्या राजनीति में होगी जूनियर NTR की एंट्री? अफवाहों पर टीम ने लगाया विराम, बताया 18 जुलाई का सच

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment