Last Updated:

Nilchand Bhaskar egg roll: बालोद के सिवनी निवासी निलचंद भास्कर ने YouTube वीडियो देखकर एग रोल का बिजनेस शुरू किया. ₹20-25 हजार की लागत से शुरू हुए इस काम से अब रोज करीब ₹2500 कमाई हो रही है. कॉलेज की पढ़ाई के साथ शुरू किया कारोबार 4 साल में रोजगार का मजबूत जरिया बन गया। एग रोल समेत कई अंडे के आइटम ग्राहकों को खूब पसंद हैं.

बालोद जिले के सिवनी निवासी निलचंद भास्कर ने नौकरी और मजदूरी के बजाय खुद का काम शुरू कर अपनी अलग पहचान बनाई है. सिवनी ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने उनकी भास्कर एग रोल सेंटर नाम से दुकान लगती है. दुकान शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक खुली रहती है, जहां अंडे से तैयार होने वाले अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

निलचंद बताते हैं कि उनकी दुकान पर एग रोल, ब्रेड आमलेट, उबला अंडा, अंडा आमलेट, अंडा भुर्जी और अंडे का पाउच सहित कई तरह के आइटम तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा ग्राहकों की पसंद को देखते हुए मंचूरियन भी बनाया जाता है. खास बात यह है कि सिंगल अंडे का एग रोल 30 रुपये और डबल अंडे का एग रोल 40 रुपये में मिलता है.

निलचंद को यह काम करते हुए करीब चार साल हो चुके हैं. उन्होंने कोरोना के बाद कॉलेज की पढ़ाई के साथ इस छोटे से कारोबार की शुरुआत की थी. उनके मुताबिक, इस बिजनेस का आइडिया उन्हें YouTube वीडियो देखकर मिला. इसके अलावा जब वे दूसरे स्टॉल पर एग रोल खाने जाते थे, तो वहां बनने वाले आइटम को ध्यान से देखते थे. धीरे-धीरे उन्होंने खुद एग रोल और दूसरे व्यंजन बनाना सीखा और करीब 20 से 25 हजार रुपये की लागत से अपना सेंटर शुरू कर दिया.

लोग रुक रुककर लेते हैं स्वाद
सिवनी इलाके में जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और एसपी कार्यालय स्थित हैं. इन कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग काम करने आते हैं. शाम के समय ड्यूटी से लौटते वक्त कई लोग निलचंद की दुकान पर रुक कर एग रोल और अन्य व्यंजन खाते हैं. ग्राहकों की ओर से स्वाद की तारीफ मिलने से उनका उत्साह भी बढ़ता है.

निलचंद के मुताबिक, इस कारोबार से उन्हें रोजाना करीब 2500 रुपये की आमदनी हो जाती है. खुद का काम शुरू करने से पहले उन्होंने कपड़े की दुकान में नौकरी करने के साथ मिस्त्री का काम भी किया. लेकिन उनके अनुसार, अपने काम में जो सुकून और आनंद मिलता है, वह किसी दूसरे के लिए काम करने में नहीं मिलता. पढ़ाई के साथ शुरू किया गया छोटा सा एग रोल सेंटर आज उनके लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बन गया है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment