नई दिल्ली: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में घर में घुसकर 75 लाख रुपये की लूट हुई है। अशोक विहार के ई-ब्लॉक फेज-1 में बुधवार को बदमाशों ने एक घर में घुसकर करीब 75 लाख रुपये नकद लूट लिए। 

पुलिस के मुताबिक, 4 आरोपी जबरन घर में दाखिल हुए और चाकू के बल पर महिला को धमकाया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

महिला को मामूली खरोंच आई है और उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment