दावणगेरे: कर्नाटक के दावणगेरे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के पमेनाहल्ली गांव में एक घटना हुई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, क्योंकि पति को इस बात का पता चल गया था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे।
हत्या के बाद दोनों ने मिलकर उसके शव को तुंगभद्रा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 36 साल के रघु की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी श्रुति और उसके प्रेमी उबेदुल्लाह को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रघु के रोज शराब पीकर आने और अपने 2 बच्चों के सामने गाली गलौच और मारपीट करने से श्रुति परेशान रहने लगी थी। इसी बीच एक अस्पताल में माली का काम करने वाले उबैदुल्लाह से उसकी मुलाकात हुई।
उबैदुल्लाह श्रुति को आर्थिक रूप से मदद करने लगा और ये मुलाकात धीरे धीरे अवैध संबंध में बदल गई। जब इस बात की भनक उसके मजदूर पति रघु को लगी तो दोनों के बीच झगड़ा और भी बढ़ गया, जिसके बाद श्रुति और उबैदुल्लाह ने मिलकर रघु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इस योजना के तहत 11 अगस्त को एक दोस्त के जरिये उबैदुल्लाह ने रघु को शराब के ठेके पर बुलाकर उसे खूब शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर गाला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद तीनों ने मिलकर रघु के शव को तुंगभद्रा नदी में फेंक दिया।
इसके बाद अनजान बनकर वो भी रघु के घरवालों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुट गई और पुलिस स्टेशन में मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवा दी, श्रुति के गोलमोल जवाब और बदले हुए रुख से रघु के परिवार वालों को श्रुति पर ही शक होने लगा और उन्होंने श्रुति के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
सख्ती से पूछताछ करने पर श्रुति ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, श्रुति के बयान के आधार पर उसके प्रेमी दोस्त उबैदुल्लाह इस अपराध में मदद के लिए सुरेश नाम के आरोपी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रघु के शव की तलाश की जा रही है।
इससे पहले क्राइम की एक ऐसी ही खबर सामने आई थी, जिसमें पत्नी की हत्या पति द्वारा की गई थी। दोषी पति को उम्रकैद हुई थी।
ये भी पढ़ें-
शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की मायके में हत्या, पूर्व प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज; तीन दिन से थी लापता