महाराष्ट्र के पुणे में मानसिक प्रताड़ना, पैसो की जबरन वसूली और झूठे आरोपों से तंग आकर एक 26 वर्षीय दिव्यांग युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिव्यांग युवक की खुदकुशी से पहले का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वहीं, वारदात उजागर होने के 22 दिन गुजर जाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

झूठे आरोप और पैसे की वसूली ने ले ली जान

यह घटना 27 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे से लेकर 8 अगस्त 2026 को रात 8:13 बजे के बीच पुणे के भोसरी स्थित डिस्टिनेशन क्षितिज सोसायटी की एफ विंग नामक बिल्डिंग में घटी। यहां शारीरिक रूप से दिव्यांग रहे विनोद पेमाराम चौधरी ने अपनी सोसायटी की 12 मंजिल छत से नीचे छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

इस मामले को लेकर पहले तो पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया था लेकिन जब मृतक के पिता 58 वर्शीय पेमाराम लसाराम चौधरी ने इस वारदात के पीछे की असली वजह पुलिस को बताई तब पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना और जबरन वसूली की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया। पेमाराम ने अपनी इस शिकायत में पुलिस से कहा है कि आरोपी महिला सरोज नागनाथ माने ने उनके बेटे विनोद पेमाराम चौधरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और डरा धमका कर उस से जबरन पैसे भी वसूले।

Image Source : REPORTER INPUTआरोपी महिला गिरफ्तार।

ये है पूरा मामला

इस वारदात में आरोपी महिला सरोज नागनाथ माने द्वारा मृतक विनोद पर यह आरोप लगाया था कि उसका सोने का झुमका विनोद की किराना दुकान में गिरा था और विनोद ने उसे अपने पास रख लिया है। इसके एवज में आरोपी महिला सरोज ने विनोद से 1 लाख रुपये की मांग की और ऐसा न करने पर झुमका चोरी की शिकायत पुलिस थाने दर्ज कराने की धमकी भी दी। इस धमकी से घबराए हुए दिव्यांग विनोद ने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से पर्सनल 100000 रुपये का कर्ज लिया था। ये पैसे जैसे ही विनोद के बैंक अकाउंट में आए वैसे ही उसने तुरंत ही इन पैसों को आरोपी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए। लेकिन इसके बावजूद भी महिला संतुष्ट नहीं हुई और लालच में आकर फिर से 55000 रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगी। इतना ही नहीं महिला ने दिव्यांग विनोद को डराने-धमकाने के लिए एक अन्य व्यक्ति को भी अपने साथ उसकी दुकान पर लेकर आने लगी।

सुसाइड से पहने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो

महिला द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के अत्यधिक तनाव से तंग आकर दिव्यांग विनोद ने अपने घर याने डिस्टिनेशन क्षितिज सोसायटी की एफ विंग की 12वीं मंजिल की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह कदम उठाने से पहले विनोद ने अपने मोबाइल फोन में खुद का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने यह बताया था कि खुदकुशी करने के पीछे की उसकी असली वजह क्या है।

आरोपी महिला गिरफ्तार

वहीं, इस वारदात के उजागर होकर 22 दिन गुजर जाने के बाद भी पिंपरी चिंचवड के भोसारी पुलिस ने ना तो अपराधियों को ढूंढा और ना तो इस मामले की जांच शुरू की। आखिरकार पीड़ित के परिवार वालों ने शहर के पुलिस कमिश्नर से इस बात की शिकायत की जिसके तुरंत बाद ही मानसिक प्रताड़ना और पैसों की उगाही करने वाली महिला अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात को लेकर पुलिस अब आरोपी महिला सरोज से यह पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया और क्या कोई और भी साथी उसके साथ इस वारदात में शामिल है।

12वीं मंजिल पर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ विनोद-

वहीं, एक अन्य मामले में नागपुर के मनीष नगर के एक होटल में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक-युवती कमरे के भीतर लहूलुहान हालत में मिले। मृत युवती के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे, जबकि युवक भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

नोएडा में घर में सो रहे पिता की नाबालिग ने की हत्या, खुद मेट्रो के सामने आकर किया सुसाइड

‘9 साल से सब कुछ सह रही थी, अब और नहीं’, तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने दी जान, परिवार ने बताया मर्डर





Source link

Write A Comment