बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। उन्होंने राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। यह कपल शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे नार्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा। वे कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे और उनके साथ उनके करीबी दोस्त भी दिखाई दिए। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने PTI को कन्फर्म किया कि शादी गोवा के UCC फ्रेमवर्क के तहत रजिस्टर की गई थी। दिसंबर 2025 में कपल ने अपडेट दी थी कि उन्होंने लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद सगाई कर ली है।

 

ये भी पढ़ें – कौन है वो हसीना जिसके प्यार में गिरफ्त हैं अर्जुन रामपाल, 6 साल की डेटिंग और दो बच्चे होने के बाद की सगाई, 53 की उम्र में दूसरी बार बनेंगे दूल्हे राजा?

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment