नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में 19 साल की एक नर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। छात्रा सर गंगाराम अस्पताल में बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी। 

इस घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस छात्रा की मौत के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अस्पताल प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख जताया 

वहीं सर गंगाराम अस्पताल प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख जताया है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहा है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों तथा मौत से पहले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

क्राइम ब्रांच की टीम हर एंगल से कर रही जांच

क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही हॉस्टल में रहनेवाले लोगों से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस नर्सिंग स्टूडेंट के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके।

सर गंगा राम अस्पताल के बारे में

सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में  अस्पतालों में एक है। इस अस्पताल का नाम प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर और समाजसेवी सर गंगा राम के नाम पर रखा गया। यह संस्थान समाज के उत्थान के प्रति सर गंगाराम के समर्पण से प्रेरित है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद नई दिल्ली में एक नए अस्पताल की जरूरत महसूस हुई। अप्रैल 1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अस्पताल की आधारशिला रखी और 13 अप्रैल 1954 को सर गंगा राम अस्पताल का उद्घाटन किया गया।

ये भी पढ़े:

फांसी लगाने की कोशिश, पुलिस ने लाश समझकर कमरा बंद कर दिया, 2 घंटे बाद खोला तो महिला सांस ले रही थी

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।





Source link

Write A Comment