Last Updated:

शिवपुरी के न्यू ब्लॉक इलाके में स्थित सोनू समोसा अपनी खट्टी-मीठी चटनी और किफायती दाम के कारण स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है. शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक यहां ग्राहकों की भीड़ देखी जाती है, जो गरमागर्म समोसे का स्वाद लेने आते हैं.

शिवपुरी. शहर के न्यू ब्लॉक इलाके में लगने वाला सोनू समोसा अपने स्वाद और खट्टी-मीठी चटनी के लिए स्थानीय लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. दुकान शाम करीब 4 बजे शुरू होती है और रात 8 बजे तक यहां समोसे का स्वाद लेने वालों की भीड़ नजर आती है. खास बात यह है कि महंगाई के दौर में भी यहां एक समोसे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोनू समोसे की दुकान खुलने के समय का कई लोग इंतजार करते हैं. जैसे ही शाम 4 बजे दुकान शुरू होती है, गर्मागर्म समोसे लेने के लिए ग्राहक पहुंचने लगते हैं. साधारण मसालों के बावजूद समोसे का स्वाद लोगों को पसंद आता है. कई ग्राहक समोसे को प्रेस करवाकर भी ले जाते हैं.
समोसा खाने पहुंचे रिंकेश पाल बताते हैं कि सोनू समोसा काफी प्रसिद्ध है. उनके मुताबिक, यहां कड़ाई से निकला गरम समोसा और उसके साथ मिलने वाली खट्टी-मीठी चटनी स्वाद को और खास बना देती है.

सब्जी-रायता नहीं, चटनी ने बनाई अलग पहचान
दुकान पर मिलने वाली खट्टी-मीठी चटनी इसकी खासियत बताई जाती है. स्थानीय ग्राहक समोसे के साथ चटनी का स्वाद लेना पसंद करते हैं. लोगों का कहना है कि गर्म समोसे के साथ चटनी का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद दोबारा आने का मन करता है.

कड़ाही से निकलते ही हाथों-हाथ बिक जाते हैं समोसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, कड़ाही से समोसे निकलते ही उनकी बिक्री शुरू हो जाती है. कई बार समोसे काउंटर तक पहुंचने से पहले ही ग्राहक उन्हें ले लेते हैं. कुछ लोग 2-4 समोसे लेते हैं तो कई ग्राहक 5, 10 या 20 समोसे तक का ऑर्डर कर देते हैं. कुछ लोग इन्हें घर के लिए पैक करवाते हैं तो कई ग्राहक ऑफिस में साथियों के लिए भी ले जाते हैं.

बताया जाता है कि गरमागर्म समोसे का स्टॉक ज्यादा देर तक नहीं टिकता. शाम के समय बिक्री इतनी तेज रहती है कि कड़ाही से निकलने के कुछ ही समय में समोसे खत्म होने लगते हैं.

महंगाई के बीच भी 10 रुपये का समोसा
जहां कई जगहों पर समोसे की कीमत 15 रुपये या उससे अधिक हो चुकी है, वहीं सोनू समोसा पर अभी भी एक समोसा 10 रुपये में मिल रहा है. यही कीमत और स्वाद इसे शिवपुरी शहर के लोगों के बीच खास बनाते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment