शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका के दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज का काफी शानदार तरीके से आगाज किया था जिसमें उन्होंने गॉल में खेले गए पहले मुकाबले को 165 रनों से अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजरें 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले को लेकर है जिसे वह जीतकर इस सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। यदि भारतीय टीम ऐसा करने में कामयाब होती है तो यह शुभमन गिल की कप्तानी में घर से बाहर पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी जिसमें वह टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तानों के खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।
टीम इंडिया ने तीन सालों से नहीं जीती घर से बाहर टेस्ट सीरीज
भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, जिसमें उनको घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं गिल की कप्तानी में अब तक सिर्फ दो टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल हुई है, जिसमें एक वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल और एक इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही है। वहीं भारतीय टीम ने घर से बाहर पिछली बार तीन साल पहले कोई टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की थी जब उन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। अब गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के पास श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीत विदेशी सरजमीं के इस सूखे को खत्म करने का खास मौका रहने वाला है।
गिल WTC 2025-27 में हजार रनों के आंकड़े से 26 रन दूर
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल यदि बल्ले से 26 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में अपने 1000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे, जिसमें वह इस साइकल में यद कारनामा करने वाले जो रूट और हैरी ब्रूक के बाद तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। वहीं भारतीय खिलाड़ी के रूप में देखा जाए तो गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक संस्करण में हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले अब तक के सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे जिसमें उनसे पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे ने साल 2019-21 की WTC में यह कारनामा किया था तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने साल 2023-25 WTC संस्करण में 1798 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें
मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज