Last Updated:

Sugar Saving Tips: चीनी का दाम बढ़े तो असर सिर्फ चाय के कप पर नहीं, पूरे महीने के रसोई बजट पर नजर आने लगता है. घर में दिन की शुरुआत चाय से हो और शाम कॉफी या कोई मीठी चीज के साथ, तो पता ही नहीं चलता कि डिब्बे की चीनी कब खत्म हो गई. ऊपर से त्योहार, मेहमान या घर में बनने वाली मिठाइयां खपत और बढ़ा देती हैं. ऐसे में चीनी का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करना न तो आसान है और न ही जरूरी. जरूरत है बस थोड़ी समझदारी से इसकी मात्रा तय करने की, अगर आप रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीनी पर नजर रखें, चाय-कॉफी में धीरे-धीरे मात्रा घटाएं और जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें बनाने से बचें, तो महीने के खर्च में फर्क दिख सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए रसोई में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. छोटी आदतें ही धीरे-धीरे बड़ा असर दिखा सकती हैं.

चाय-कॉफी में कम करें चीनी घर में चीनी सबसे ज्यादा चाय और कॉफी में इस्तेमाल होती है, अगर परिवार में चार लोग हैं और हर कोई दिन में दो-तीन कप चाय पीता है, तो छोटी सी मात्रा भी महीनेभर में काफी बढ़ जाती है. एकदम से चीनी कम करने के बजाय हर कप में आधा चम्मच कम करके शुरुआत करें. कुछ दिनों बाद स्वाद की आदत बदलने लगेगी. (Image-AI generated)

अंदाजे से नहीं, चम्मच से डालें कई बार चाय या दूध में चीनी डालते समय हम मात्रा का ध्यान नहीं रखते. एक चम्मच की जगह डेढ़ या दो चम्मच चली जाती है. इसलिए तय चम्मच का इस्तेमाल करें. इससे स्वाद भी एक जैसा रहेगा और चीनी की खपत का अंदाजा भी रहेगा. (Image-AI generated)

मीठे की जगह मौसमी फल रखें हर बार मीठा खाने की इच्छा हो तो मिठाई, मीठे बिस्किट या चीनी वाली चीज लेने के बजाय मौसमी फल घर में रखें. केला, सेब, पपीता या संतरा जैसे फल खाने से मीठा खाने की इच्छा पूरी हो सकती है और रोजाना अलग से मीठी चीज बनाने की जरूरत भी कम होगी. (Image-AI generated)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिठाई बनाते समय मात्रा का रखें ध्यान त्योहार या किसी खास मौके पर घर में मिठाई बनाना आम बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मिठाई बनाकर बाद में कई दिनों तक खाते रहना चीनी के साथ दूसरी सामग्री की भी खपत बढ़ाता है. परिवार में जितने लोग हों, उसी हिसाब से मात्रा तय करें. (Image-AI generated)

हर ड्रिंक को मीठा बनाने की आदत छोड़ें शरबत, ठंडे पेय या घर की दूसरी ड्रिंक में जरूरत से ज्यादा चीनी डालने की आदत भी खपत बढ़ाती है. नींबू पानी बनाते समय चीनी की मात्रा कम रखी जा सकती है. कुछ पेय बिना चीनी के भी लिए जा सकते हैं. धीरे-धीरे कम मीठे स्वाद की आदत बन सकती है. (Image-AI generated)

महीने की खपत का हिसाब रखें महीने की शुरुआत में डिब्बे में कितनी चीनी है, इसका अंदाजा लगा लें. फिर हर हफ्ते देखें कि कितनी चीनी खत्म हुई, अगर अचानक खपत बढ़ी है तो सोचें कि इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किस चीज में हुआ. यह छोटी सी आदत बजट संभालने में मदद कर सकती है. (Image-AI generated)

चीनी को जरूरत के हिसाब से निकालें बड़ा डिब्बा सामने रखकर बार-बार चीनी निकालने के बजाय रोजाना या एक-दो दिन की जरूरत के हिसाब से मात्रा तय करें. इससे बेवजह ज्यादा चीनी इस्तेमाल होने की संभावना कम होगी. साथ ही रसोई का सामान भी व्यवस्थित रहेगा. (Image-AI generated)

छोटी बचत से बनेगा बड़ा फर्क चीनी की कीमत बढ़ने पर हर बार दूसरी चीजों में कटौती करना जरूरी नहीं है. पहले यह देखें कि घर में चीनी कहां और कितनी इस्तेमाल हो रही है. चाय में आधा चम्मच कम करना, मिठाई की मात्रा सीमित रखना और मीठे पेय कम करना जैसी आदतें धीरे-धीरे खपत घटा सकती हैं. जब इन छोटी बचतों को पूरे महीने के हिसाब से देखा जाता है, तो फर्क साफ नजर आता है. रसोई का बजट संभालने का सबसे आसान तरीका यही है कि खरीदारी के साथ इस्तेमाल पर भी नजर रखी जाए. (Image-AI generated)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment