Last Updated:

Subah Nashte Me Kya Banaye : नाश्ते में क्या बनाएं जो हेल्थी, टेस्टी हो, सबको पसंद हो, ये ऐसा सवाल है जो हर गृहिणी को परेशान करता है. नाश्ता हल्का हो, पौष्टिक और झटपट बनने वाला भी होना चाहिए. कम तेल में बनने वाला स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता अगर आप भी बनाना चाहते हैं तो फिर इस रेसिपी को जरूर ट्राय कीजिए. जल्दी से गरमा गरम सुपर सॉफ्ट नाश्ता 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. यह नाश्ता सूजी-आटा से मिलाकर बनाएं. सूजी कितनी लेनी है, कौन सी चीजें इसमें मिलानी हैं, आइये जानते हैं.

Breakfast Ideas Quick and Easy : 10 मिनट का काम और पूरे दिन आराम, झटपट तैयार होने वाला हेल्दी-नाश्ता. अगर कोई ऐसी रेसिपी हो कि झपट हेल्थी-टेस्टी नाश्ता बन जाए तो उसे हर कोई ट्राय जरूर करना चाहेगा. यह रेसिपी सूजी और आटे को मिलाकर बनाएं. इस नाश्ते की जितनी तारीफ की जाए कम है. यह हेल्दी है, चटपटा है, खाने में मजेदार-क्रिस्पी होता है. सबसे बड़ी बात यह है कि बिना तेल-आलू के तैयार होता है. सभी को यह नाश्ता बहुत पसंद आएगा. आइये स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी जान लेते हैं.

इस नाश्ते को बनाने के लिए एक कप गेहूं का आटा ले लीजिए. आप चाहें तो बिना छना हुआ भी आटा ले सकते हैं. बिना छाने आटे में चोकर रहता है जो हेल्थ के लिए अच्छा रहता है. एक तिहाई कप सूजी ले लीजिए. सूजी मिलाने से नाश्ता क्रिस्पी बनेगा. अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें. मोयन के लिए एक चम्मच इसमें कुकिं ऑयल मिला लें. कोई भी कुकिंग ऑयल ले सकते हैं.

अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें. पानी इसमें थोड़ा-थोड़ा मिक्स करें. जरूरत के हिसाब से मिलाएं ताकि पेस्ट ज्यादा गीला ना हो जाए. पेस्ट ऐसा तैयार करें जो ना तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही बहुत ज्यादा पतला हो. बैटर को तैयार करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढंककर रख दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक प्लेट में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च और हरा धनिया-पुदीना ले लीजिए. अब चॉपर में सभी सब्जियों में डाल दीजिए. अगर चॉपर ना हो तो ग्राइंडर में दरदरी पीस लीजिए. सब्जियों को ज्यादा महीन ना करें और ज्यादा मोटा भी ना रखें.

सब्जियों को बैटर में मिला लीजिए. कंसिस्टेंसी के लिए थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं. बैटर ना बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला हो. अब तवा या पैन लीजिए. उसके बीच में हल्का सा तेल लगा दीजिए.अब बैटर तवा में डालिए. हल्का सा चमचे से फैला दीजिए. यह अच्छी शेप ले लेगा. अब इसे ढककर पका लीजिए. किनारे जब पकने लगे तो दूसरी ओर भी अच्छे से पका लें. थोड़ा सा ऑयल लगा दें. अब अलट-पलटकर अच्छे से पका लें. इस तरह से गरमा-गरम नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा. सूजी की इस रेसिपी को आप सुबह-शाम कभी भी बना सकते हैं. यह बिना तेल, बिना तले और बिना आलू के बना यह नाश्ता हेल्दी भी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment