शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘देवा’ में काम कर चुके एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है। उन्हें मुंबई की काशिमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स से जुड़े एक गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के पास से करीब 5.60 लाख रुपये कीमत की 28 ग्राम MD जब्त की है। रोहुल्लाह मेहदी को मलाड में एक स्टूडियो के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह शूटिंग कर रहे थे। उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में रोहुल्लाह मेहदी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस को स्नैपचैट और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहे कथित नशीले पदार्थों के नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स मामले का कैसे हुआ खुलासा

इस ड्रग्स तस्करी मामले में FIR नंबर 437/2026 दर्ज की गई है, जिसमें अभिनेता और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी दार उर्फ रोहू का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया है। इस पूरी कार्रवाई के बारे में काशिमीरा पुलिस थाने की क्राइम डिटेक्शन ब्रांच के अधिकारी संजय लोखंडे ने जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, स्नैपचैट और व्हाट्सए और अन्य सोशल मीडिया ऐप के जरिए MD ड्रग्स की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक के जरिए जाल बिछाया।

रोहुल्लाह मेहदी कब-कहां और कैसे गिरफ्तार हुए

कार्रवाई के दौरान 28 ग्राम MD ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कासिफ नाम के व्यक्ति को दहिसर चेक नाका इलाके में ठाकुर मॉल के पास बुलाया गया था। पुलिस ने कासिफ को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रोहुल्लाह मेहदी का नाम सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी। इसके बाद काशिमीरा पुलिस ने मालाड स्थित एक स्टूडियो के बाहर शूटिंग के दौरान रोहुल्लाह मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मेहंदी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है और फिलहाल गोरेगांव में रह रहा था।

5 दिन की पुलिस हिरासत में रोहुल्लाह मेहदी

रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर के साथ ‘देवा’ फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह कुछ वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है। ऐसे में अब काशिमीरा पुलिस की जांच का रुख फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कथित ड्रग्स नेटवर्क की ओर भी हो गया है। पुलिस ने रोहुल्लाह मेहदी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत मिली है। मेहंदी ने अब तक किन-किन लोगों को ड्रग्स की सप्लाई की। उसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है और क्या फिल्म इंडस्ट्री में और भी किसी को मादक पदार्थों की सप्लाई की गई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार हैं। जांच के दौरान और आरोपियों तथा ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य सुराग सामने आने की संभावना है। यह कार्रवाई DCP जोन-1 राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में काशिमीरा पुलिस की टीम ने की है।

(Input by – Hanif)

ये भी पढ़ें – अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, ड्रग्स तस्करी का आरोप

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment