जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेंट्रल जेल से 2 कैदियों के फरार होने की खबर आई है। ये दोनों कैदी दीवार फांदकर भाग गए हैं। पुलिस ने इसको लेकर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस ने नोटिस में दोनों का फोटो भी रिलीज किया है और पुलिस ने अपील की है कि इन्हें देखे जाने पर तुरंत थाने में सूचना दें।

राजस्थान का रहने वाला है फरार कैदी फरमान खान

पहले फरार कैदी का नाम फरमान खान है। उसके पिता का नाम अब्दुल गनी खान है। फरमान खान राजस्थान के सदनपोरा का रहना वाला है। उसके खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 87 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। फरमान खान, 23 जून 2026 को जेल में लाया गया था।

अनंतनाग का रहने वाला मुख्तार अहमद गुर्जर

वहीं, दूसरा फरार कैदी मुख्तार अहमद गुर्जर है। उसके पिता का नाम मोहम्मद रफीक है। वह अनंतनाग के संगलन चित्तरगुल का रहने वाला है। मुख्तार के खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 65(1) के तहत केस दर्ज है।

फरार के कैदियों की पहचान








कैदी का नाम पिता का नाम निवासी FIR नंबर धाराएं जेल में आने की तारीख
फरमान खान अब्दुल गनी खान सदनपोरा, राजस्थान 19/2026 137(2), 87 BNS और 3/4 पॉक्सो एक्ट 23/06/2026
मुख्तार अहमद गुर्जर मोहम्मद रफीक संगलन चित्तरगुल, अनंतनाग 20/2026 137(2), 65(1) BNS और 3/4

सेंट्रल जेल से फरार कैदियों को लेकर एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि दोनों कैदियों के सेंट्रल जेल से फरार होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट हैं। पुलिस ने उनकी खोज के लिए संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। पूरे कश्मीर में रेड अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है और दोनों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

श्रीनगर सेंट्रल जेल में शुरू हुई जांच

कैदी आखिर किस प्रकार श्रीनगर सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर भाग गए, इसको लेकर जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सिक्योरिटी सिस्टम में किसी प्रकार की चूक हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

112 डायल करके दें फरार कैदियों की सूचना

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि फरमान खान या मुख्तार अहमद गुर्जर कहीं भी दिखाई दें तो खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश ना करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को खबर दें। 112 नंबर पर डायल करके भी आप इसकी सूचना दे सकते हैं।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment