महाराष्ट्र में कांवड़ यात्रा के दौरान मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने विवादास्पद बयानबाजी की है। नितेश राणे ने मंच संबोधित करते हुए कह दिया कि मुंबई में आई लव मोहम्मद नहीं, बल्कि आई लव महादेव ही चलेगा। नितेश राणे ने ये भी कहा कि बड़े स्तर पर त्योहार हम यहां नहीं मनाएंगे तो क्या पाकिस्तान और इस्लामाबाद में मनाएंगे।

यहां नहीं तो क्या पाकिस्तान में बड़े स्तर पर मनाएंगे त्योहार

मंत्री नितेश राणे, ‘यह हमारा देश एक हिंदू राष्ट्र है, हमारा महाराष्ट्र और हमारी मुंबई महादेव की भूमि है। इसलिए हिंदुओं का हर एक त्योहार इसी तरह बड़े पैमाने पर मनाया जाना चाहिए, यह हम सबका मत है। इसलिए मैं यहां अपने सभी हिंदू भाइयों और बहनों से कहूंगा कि हमें आने वाला हर हिंदू त्योहार इसी तरह पूरी शक्ति के साथ मनाना है। चूंकि महाराष्ट्र की सरकार और हमारे मुख्यमंत्री हिंदुत्ववादी सोच के हैं, इसलिए हम सभी को अपने सभी त्योहार इसी शक्ति के साथ मनाने चाहिए।’

और हम क्यों न मनाएं? आखिर हम एक हिंदू राष्ट्र में रहते हैं, इसलिए हमें अपने त्योहार यहीं बड़े स्तर पर मनाने चाहिए। यदि हम यहां नहीं मनाएंगे, तो क्या पाकिस्तान और इस्लामाबाद में मनाएंगे: नितेश राणे

जिस रास्ते से निकालना चाहें वहां से निकालें यात्रा

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए आने वाला हर त्योहार, बिना किसी की परवाह किए, इसी शक्ति के साथ मनाएं। आपको जहां से भी इस तरह के कार्यक्रम करने हों, चाहे वह कांवड़ यात्रा हो या कोई अन्य यात्रा, किसी भी मार्ग से निकलना हो, या आस-पास कितनी भी बड़ी मस्जिद क्यों न हो, आपको चिंता नहीं करनी चाहिए।

मुंबई में ‘आई लव महादेव’ ही चलेगा

नितेश राणे ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके सभी भगवाधारी भाई आज मंत्रालय और सत्ता में बैठे हैं। हम हमेशा कहते हैं कि यह महादेव की भूमि है, और हमारी मुंबई में ‘आई लव मोहम्मद’ नहीं, बल्कि ‘आई लव महादेव’ ही चलेगा।

मंत्रालय की कुर्सियों पर बैठे हैं हिंदुत्ववादी

मंत्री नितेश राणे ने कहा, ‘इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम सभी को पूरी शक्ति के साथ सभी त्योहार मनाने चाहिए। आपके जो विधायक हैं, वे विधायक बाद में और एक कट्टर हिंदुत्ववादी पहले हैं। मैं इन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। इसलिए आप किसी बात की चिंता मत कीजिए। हम सभी लोग आपको इस मुंबई में सुरक्षित रखने के लिए ही मंत्रालय की कुर्सियों पर बैठे हैं, यह विश्वास मैं आप सभी को दिलाना चाहता हूं।’

महाराष्ट्र के हिंदुओं ने चुनी है सरकार

नितेश राणे ने जोर देते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र की इस सरकार को राज्य के हिंदुओं ने चुना है। आप सभी ने ही हमें चुनकर मंत्रालय की कुर्सियों पर बैठाया है, यह आपको याद रखना चाहिए। इसलिए आपकी सुरक्षा करना, आपको शक्ति देना और हिंदुओं का हर त्योहार इसी ताकत से मनाने के लिए यह सरकार आपके साथ खड़ी है, यह विश्वास मैं इस वक्त आपको दिलाना चाहता हूं।’

बिना किसी चिंता के निकालें कांवड़ यात्रा

मंत्री नितेश राणे बोले, ‘अब आपकी कांवड़ यात्रा जहां भी जाएगी, आप किसी बात की चिंता न करें। आप मुंबई में हिंदू बनकर रहते हैं। जैसा कि अभी मुरजी भाई ने हमारे हाथ में त्रिशूल दे दिया है। अब त्रिशूल चलाने का काम हमारा है। महादेव जी का काम तो सिर्फ हमें आशीर्वाद देना है, आगे का काम तो हमें ही करना है ना?’

महादेव ने हमें अच्छी तरह से सिखाया है त्रिशूल चलाना

नितेश राणे ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इसलिए यदि कोई आपकी तरफ गंदी नजर से देखेगा, तो महादेव ने हमें यह त्रिशूल चलाना अच्छी तरह से सिखाया है। आप किसी बात की चिंता मत कीजिए। हम ऐसा त्रिशूल चलाएंगे कि शुक्रवार को उनके सिलेंडर भी ऊपर नहीं आ पाएंगे। इतनी ताकत हम सभी के हाथों में है। आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए। इससे पहले नितेश राणे ने एक बयान में कहा था कि ये देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, घुसेगा भी और मारेगा भी

ये भी पढ़ें- ‘मदरसों में आतंकवादियों को तैयार किया जाता है’, नितेश राणे के बयान पर मच गया बवाल





Source link

Write A Comment