उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। इस नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जिसमें मंडल आयुक्त (कमिश्नर), ग्रामीण विकास, जल निगम और आयुष मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
मुख्य प्रशासनिक बदलाव
- संगीता सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मंडलायुक्त, मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है।
- ओम प्रकाश आर्य को राजस्व परिषद प्रयागराज से मंडलायुक्त, अलीगढ़ बनाया गया है।
- गौरी शंकर प्रियदर्शी अब महानदेशिका, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- चैत्रा वी. को आयुष विभाग से हटाकर सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
- प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
जल निगम और सहकारिता विभाग में फेरबदल
- रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से मुक्त किया गया है।
- मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- डॉ० राज शेखर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से हटाकर सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है।
- योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है।
- कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता के पद पर भेजा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां
- गुरर्ला श्रीनिवासुलु: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग।
- अमृत पाल कौर: संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि०।
- देवेंद्र कुमार पाण्डेय: विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
- विवेक श्रीवास्तव: विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
- अमृत त्रिपाठी: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज।
- ओम प्रकाश राय: विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
इसके अलावा, नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि० के पद से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, बिहार में शनिवार देर रात 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया।
ये भी पढ़ें-
UPSSSC परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते परीक्षार्थी दबोच गया, सॉल्वर गैंग को दिए थे 10 लाख
CM की फोटो-लेटरपैड का फर्जी इस्तेमाल! आयुष अधिकारी के तबादले की कोशिश; 1 गिरफ्तार