सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आपको लगेगा कि ट्रेन किसी फिल्मी सीन का हिस्सा बन गई है। घने हरे जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और हल्की धुंध के बीच दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एरियल व्यू बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। आसमान से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में ट्रेन घुमावदार रेलवे ट्रैक पर आगे बढ़ती दिखाई देती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस शानदार वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
पहाड़ों के बीच दौड़ती दिखी वंदे भारत
वीडियो में चारों तरफ हरियाली से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ दिखाई देते हैं। पहाड़ियों के बीच बने रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आती है। ऊपर से देखने पर ट्रेन का केसरिया रंग घने हरे जंगल के बीच अलग ही चमकता दिखाई देता है। ट्रेन जैसे ही पहाड़ के घुमावदार हिस्से से गुजरती है, कैमरे में पूरा दृश्य एक साथ कैद हो जाता है। एक तरफ पहाड़ और जंगल हैं तो दूसरी तरफ रेल की पटरी पर दौड़ती आधुनिक ट्रेन दिखाई देती है। यही खूबसूरत मेल इस वीडियो को खास बना रहा है।
बादलों और धुंध ने बढ़ाई खूबसूरती
इस वीडियो की सबसे खास बात यहां दिखाई देने वाला प्राकृतिक नजारा है। पहाड़ों के आसपास बादल और हल्की धुंध नजर आती है। कई जगह ऐसा लगता है जैसे पहाड़ बादलों की चादर में छिपे हुए हैं। जमीन से देखने पर यह सफर यात्रियों के लिए सामान्य रेल यात्रा का हिस्सा हो सकता है, लेकिन ड्रोन कैमरे से ऊपर से कैद किए गए दृश्य ने इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ा दी है। घने जंगल के बीच ट्रेन का आगे बढ़ना किसी खूबसूरत फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा है।
अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसके साथ “नई पीढ़ी की ट्रेनें! भारत में और बनाएं” लिखा। पोस्ट सामने आने के बाद वीडियो को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई। वीडियो में प्राकृतिक खूबसूरती के साथ भारत की आधुनिक रेल तकनीक की झलक भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान! दिल्ली, यूपी, बिहार वाले रह गए देखते; इस रूट के यात्रियों की खुली किस्मत!