पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कहा है कि वह पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इस बात की जानकारी दी है।

भाजपा-अकाली गठबंधन के लग रहे थे कयास

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने हाल ही में कहा था- “गुरु साहिब कृपा करें। बोलना मेरा काम नहीं है, इसलिए मैं अपनी जुबान रोक रही हूं। आपको खुद ही पता चल जाएगा।” हरसिमरत ने कहा, ”ईश्वर हम पर कृपा करें और लोग हमें हिम्मत दें। ऐसे समझौतों के जरिए, जिनसे विकास और तरक्की से जुड़े काम दिल्ली से किए जाते थे, एक बार फिर पंजाब में उसी विकास और तरक्की की नींव रखी जा रही है, जिससे पंजाब और पंजाब के लोगों को लाभ होगा।” खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment