Last Updated:

Nariyal Kesar Ladoo Recipe: रक्षाबंधन के लिए कोडरमा की कविता कुमारी ने घर पर नारियल केसर लड्डू बनाने की विधि बताई है. इसमें नारियल, चीनी, घी, दूध, दूध पाउडर और केसर का उपयोग होता है. इसे खाने के बाद भाई बहन पर बहुत खुश होगा और शानदार गिफ्ट दे सकता है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है. त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती खपत के बीच मिलावट की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में लोग बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही कम समय और कम खर्च में स्वादिष्ट व पौष्टिक मिठाई तैयार कर सकते हैं. कोडरमा की कविता कुमारी ने रक्षाबंधन के लिए घर पर आसानी से तैयार होने वाले नारियल केसर लड्डू बनाने की विधि साझा की है. कविता ने बताया कि नारियल केसर लड्डू बनाने के लिए नारियल का बुरादा, चीनी, घी, दूध, दूध पाउडर और केसर की जरूरत होती है.

जानें नारियल के लड्डू की रेसिपी

उन्होंने बताया कि लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में करीब दो चम्मच घी डालकर गर्म करें. घी गर्म होने के बाद इसमें नारियल का बुरादा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. नारियल की खुशबू आने और हल्का भुन जाने के बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद स्वादानुसार चीनी और दूध पाउडर मिलाएं. जहां पूरे मिश्रण को लगातार चलाते हुए करीब तीन से चार मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा और टाइट हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद हाथों पर हल्का घी या तेल लगाकर मिश्रण के छोटे छोटे हिस्से लेकर गोल आकार में लड्डू तैयार करें. तैयार लड्डुओं को नारियल के बुरादे में अच्छी तरह घुमाएं, ताकि उनके ऊपर नारियल की एक सुंदर परत चिपक जाए.

केसरिया रंग बढ़ाएगी सजावट की खूबसूरती

कविता ने बताया कि लड्डुओं को आकर्षक बनाने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक छोटे बर्तन में थोड़ी मात्रा में केसर लेकर गर्म पानी में डालें. कुछ देर बाद पानी में केसर का रंग अच्छी तरह घुलने लगेगा. इसके बाद चम्मच की मदद से प्रत्येक लड्डू के ऊपर केसर के पानी की एक बूंद डालें. इससे सफेद नारियल लड्डुओं पर केसरिया रंग की खूबसूरत सजावट दिखाई देगी. इसके ऊपर केसर का एक-दो दाना रखकर लड्डू को और आकर्षक बनाया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि कम समय, कम खर्च और सीमित सामग्री में तैयार होने वाली यह मिठाई रक्षाबंधन पर परिवार के लिए बेहतर विकल्प है. उचित तरीके से एयरटाइट डिब्बे में रखने पर इन्हें कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment