Last Updated:

Raksha Bandhan Special Sweet Recipe: रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर आप बाजार की मिठाई के बजाय घर पर कुछ स्वादिष्ट और देसी बनाना चाहते हैं, तो नारियल की बर्फी आसान विकल्प है. भीलवाड़ा की पूजा कुमारी सांखला के अनुसार नारियल, दूध और चीनी से तैयार होने वाली यह मिठाई करीब 15 मिनट में बनाई जा सकती है. इसे बनाने के लिए कद्दूकस किए नारियल को हल्का भूनकर उसमें दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाई जाती है. धीमी आंच पर मिश्रण को पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डाला जाता है. मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा किया जाता है और फिर मनपसंद आकार में काट लिया जाता है. ऊपर से बादाम, काजू या पिस्ता लगाकर इसे सजाया जा सकता है. रक्षाबंधन की पूजा थाली में इसे प्रसाद के तौर पर भी शामिल किया जा सकता है. दूध से बनी होने के कारण इसे गर्म मौसम में फ्रिज में रखना बेहतर है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिठास का पर्व है. इस खास मौके पर अगर आप बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो नारियल की बर्फी एक अच्छा देसी ऑप्शन है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए ऐसी सामग्री की जरूरत होती है, जो आसानी से घर में मिल जाती है. आसान तरीके से यह मिठाई 15 मिनट में घर पर तैयार की जा सकती है. नारियल, दूध और चीनी से तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होने के साथ देखने में भी काफी अट्रैक्टिव लगती है. यह मिठाई लंबे समय तक खराब भी होती है. खास बात यह है कि इसे त्योहार, पूजा या किसी खास मौके पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि नारियल की बर्फी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. रक्षाबंधन के मौके पर इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ नारियल लें. एक कड़ाही में इसे डालकर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें दूध और स्वाद के अनुसार चीनी डालें. मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि यह कड़ाही के तले में चिपके नहीं. जब दूध अच्छी तरह सूखने लगे और नारियल का मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डाल सकते हैं.

नारियल बफी में ये बदलाव दिखने लगे तो न करें सेवन

इसके बाद एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को बराबर फैला दें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें. मिश्रण जमने के बाद मनपसंद आकार में काट लें. ऊपर से बादाम, पिस्ता या काजू डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. नारियल की मिठाई में दूध का इस्तेमाल होने के कारण इसे लंबे समय तक खुले में रखना ठीक नहीं है. सामान्य मौसम में इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर एक से दो दिन तक इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. अगर मौसम गर्म है, तो इसे फ्रिज में रखना चाहिए. फ्रिज में सही तरीके से रखी हुई नारियल बर्फी आमतौर पर 4 से 5 दिन तक अच्छी रह सकती है. खाने से पहले उसमें खट्टा स्वाद, खराब गंध या रंग में बदलाव दिखाई दे तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पूजा की थाली में भी कर सकते हैं शामिल

रक्षाबंधन पर बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है, उस समय पूजा की थाली का भी खास महत्व होता है. नारियल की यह मिठाई पूजा की थाली में प्रसाद के रूप में रखी जा सकती है. राखी बांधने, तिलक करने और आरती के बाद भाई को यह मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की जा सकती है. घर पर बनी होने के कारण इसमें स्वाद के साथ अपनापन भी जुड़ जाता है.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment